ई-अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक आज सड़क पर उतरेंगे:पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

ई-अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक आज सड़क पर उतरेंगे:पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ 8 फरवरी (रविवार) को सड़क पर उतरेगा। बड़ी संख्या में शिक्षक पुरानी पेंशन और ई-अटेंडेंस के विरोध में रैली निकालेंगे। सीएम के नाम 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण का ज्ञापन सौपेंगे। लंबित मांगों के निराकरण को लेकर विरोध व जिला स्तरीय रैली आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेश भर में एक साथ किया जा रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। गुलाब चक्कर में होंगे एकत्र शिक्षक रविवार दोपहर 12 बजे गुलाब चक्कर, पुराना कलेक्टर कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आव्हान किया है। इन मार्गों से निकलेगी रैली गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर नगर निगम, कॉलेज रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, दो बत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। रैली का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़ द्वारा किया जाएगा। यह है प्रमुख मांगे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *