शेखपुरा जिले में चेवाड़ा प्रखंड के प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को संकुल स्तरीय भीएसएस (VSS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों के बेहतर संचालन और नई कार्यप्रणालियों की जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक मुकेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी प्रशिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वीएसएस (VSS) से संबंधित तकनीकी पहलुओं, इसके प्रभावी उपयोग तथा विद्यालय स्तर पर इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने शिक्षकों की शंकाओं का भी समाधान किया। इस दौरान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करते हैं, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने की अपील की। यह संकुल स्तरीय वीएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार शाम 4:00 बजे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। शेखपुरा जिले में चेवाड़ा प्रखंड के प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को संकुल स्तरीय भीएसएस (VSS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों के बेहतर संचालन और नई कार्यप्रणालियों की जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक मुकेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी प्रशिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वीएसएस (VSS) से संबंधित तकनीकी पहलुओं, इसके प्रभावी उपयोग तथा विद्यालय स्तर पर इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने शिक्षकों की शंकाओं का भी समाधान किया। इस दौरान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करते हैं, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने की अपील की। यह संकुल स्तरीय वीएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार शाम 4:00 बजे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।


