दतिया में टीईटी मामले में शिक्षकों की रैली:सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन की मांग, पीतांबरा पीठ को ज्ञापन दिया

दतिया में टीईटी मामले में शिक्षकों की रैली:सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन की मांग, पीतांबरा पीठ को ज्ञापन दिया

दतिया में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुधवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर में रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने की मांग उठाई। रैली का समापन पीतांबरा पीठ के सामने हुआ, जहां शिक्षकों ने पहले मां पीतांबरा के दर्शन कर ज्ञापन अर्पित किया और इसके बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया। रैली में जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने एकजुट होकर कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर न्याय दिलाने के लिए अब न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से इस विषय पर स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की यह लड़ाई अधिकारों और न्याय के लिए है। यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं होती, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। दो तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *