भास्कर न्यूज | बीकोठी राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम 3.0 मेला में पूर्णिया जिले के शिक्षक मिथिलेश कुमार ने अपनी नवाचारी सोच और मेधा से जिले का मान बढ़ाया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी द्वारा आयोजित इस मेले में मिथिलेश कुमार को उनके उत्कृष्ट शिक्षण मॉडल के लिए राजकीय सम्मान से नवाजा गया। गणित को बनाया खेल-खेल में आसान बड़हराकोठी प्राथमिक विद्यालय कुसुमरही में कार्यरत मिथिलेश कुमार ने गणित जैसे कठिन माने जाने वाले विषय को सुगम और मनोरंजक बनाने के लिए आधुनिक टीएलएम टीएलएम मॉडल पेश किए। उनके इस मॉडल की सहायता से बच्चे कठिन गणनाओं को खेल-खेल में सीख सकते हैं। मिथिलेश कुमार की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 2024 से 2026 तक लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर सफलता की हैट्रिक लगाई है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद, वे अपने प्रखंड से राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाले एकमात्र शिक्षक बने। भास्कर न्यूज | बीकोठी राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम 3.0 मेला में पूर्णिया जिले के शिक्षक मिथिलेश कुमार ने अपनी नवाचारी सोच और मेधा से जिले का मान बढ़ाया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी द्वारा आयोजित इस मेले में मिथिलेश कुमार को उनके उत्कृष्ट शिक्षण मॉडल के लिए राजकीय सम्मान से नवाजा गया। गणित को बनाया खेल-खेल में आसान बड़हराकोठी प्राथमिक विद्यालय कुसुमरही में कार्यरत मिथिलेश कुमार ने गणित जैसे कठिन माने जाने वाले विषय को सुगम और मनोरंजक बनाने के लिए आधुनिक टीएलएम टीएलएम मॉडल पेश किए। उनके इस मॉडल की सहायता से बच्चे कठिन गणनाओं को खेल-खेल में सीख सकते हैं। मिथिलेश कुमार की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 2024 से 2026 तक लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर सफलता की हैट्रिक लगाई है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद, वे अपने प्रखंड से राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाले एकमात्र शिक्षक बने।


