तेघड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) स्थित कैंची मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। नए साल के पहले दिन हुई इस घटना में बछवाड़ा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने शिक्षिका की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। घायल शिक्षिका की पहचान उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर, ताजपुर में पदस्थापित बीएससी शिक्षिका सोनाली के रूप में हुई है। वह विद्यालय से अपनी ड्यूटी समाप्त कर जीरो माइल स्थित हवासपुर अपने डेरा लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम और शिक्षकों आफताब आलम, त्रिशूलधारी शर्मा एवं सुमित कुमार के सहयोग से घायल शिक्षिका को तेघड़ा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सक रंजीत कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि शिक्षिका की स्थिति खतरे से बाहर है। उनके पैर में चोट आई है, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट नहीं लगी। हेलमेट और स्कूटी के पिछले हिस्से की क्षतिग्रस्त स्थिति से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने बताया कि 31 दिसंबर तक विद्यालय बंद था और 1 जनवरी से विधिवत रूप से खुला है। शिक्षिका हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाकर लौट रही थीं। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि शिक्षिका का मूल घर वैशाली जिले के हाजीपुर में है। उनकी बड़ी बहन बरौनी थाना में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं और दोनों बहनें इस क्षेत्र में डेरा लेकर रहती हैं। शिक्षिका सोनाली वर्ष 2024 से बीएससी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-28 पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। तेघड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) स्थित कैंची मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। नए साल के पहले दिन हुई इस घटना में बछवाड़ा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने शिक्षिका की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। घायल शिक्षिका की पहचान उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर, ताजपुर में पदस्थापित बीएससी शिक्षिका सोनाली के रूप में हुई है। वह विद्यालय से अपनी ड्यूटी समाप्त कर जीरो माइल स्थित हवासपुर अपने डेरा लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम और शिक्षकों आफताब आलम, त्रिशूलधारी शर्मा एवं सुमित कुमार के सहयोग से घायल शिक्षिका को तेघड़ा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सक रंजीत कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि शिक्षिका की स्थिति खतरे से बाहर है। उनके पैर में चोट आई है, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट नहीं लगी। हेलमेट और स्कूटी के पिछले हिस्से की क्षतिग्रस्त स्थिति से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने बताया कि 31 दिसंबर तक विद्यालय बंद था और 1 जनवरी से विधिवत रूप से खुला है। शिक्षिका हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाकर लौट रही थीं। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि शिक्षिका का मूल घर वैशाली जिले के हाजीपुर में है। उनकी बड़ी बहन बरौनी थाना में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं और दोनों बहनें इस क्षेत्र में डेरा लेकर रहती हैं। शिक्षिका सोनाली वर्ष 2024 से बीएससी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-28 पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।


