औरंगाबाद सड़क हादसे में शिक्षक की मौत:हाइवा ने 100 मीटर तक बाइक को घसीटा, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद में शनिवार की शाम सड़क हादसा हुआ। इसमें 45 साल के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ स्थित एनएच-139 पर शहर से सटे रामाबांध और बिजौली मोड़ के पास हुई। तेज रफ्तार और बेकाबू हाइवा ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि शिक्षक का शव क्षत-विक्षत हो गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 स्थित मिनी बिगहा निवासी रामकेवल राम के बेटे जितेंद्र राम के रूप में हुई है। मृतक का पैतृक गांव नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत कसौटिया गांव है। जितेंद्र राम प्राथमिक स्कूल अंकोरहा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और परिवार के साथ मिनी बिगहा में रहते थे। हाईवा ड्राइवर ने 100 मीटर तक घसीटा शनिवार की सुबह जितेंद्र राम अपने घर से बाइक से स्कूल गए थे। स्कूल का काम निपटाने के बाद शाम में वे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिजौली मोड़ और रामाबांध बस स्टैंड के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा चालक शिक्षक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क जाम किया हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और वरीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग 2 घंटे तक एनएच 139 पूरी तरह से जाम रहा। लोग मजबूरन वाहनों से उतरकर पैदल सफर करने लगे। फरवरी में होनी थी बेटी की शादी नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रामकेवल राम, भारतीय स्टेट बैंक से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हैं। जितेंद्र राम के दो बेटे उज्जवल और शशि व एक बेटी ज्योति कुमारी है, जिसकी शादी फरवरी में तय थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। औरंगाबाद में शनिवार की शाम सड़क हादसा हुआ। इसमें 45 साल के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ स्थित एनएच-139 पर शहर से सटे रामाबांध और बिजौली मोड़ के पास हुई। तेज रफ्तार और बेकाबू हाइवा ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि शिक्षक का शव क्षत-विक्षत हो गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 स्थित मिनी बिगहा निवासी रामकेवल राम के बेटे जितेंद्र राम के रूप में हुई है। मृतक का पैतृक गांव नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत कसौटिया गांव है। जितेंद्र राम प्राथमिक स्कूल अंकोरहा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और परिवार के साथ मिनी बिगहा में रहते थे। हाईवा ड्राइवर ने 100 मीटर तक घसीटा शनिवार की सुबह जितेंद्र राम अपने घर से बाइक से स्कूल गए थे। स्कूल का काम निपटाने के बाद शाम में वे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिजौली मोड़ और रामाबांध बस स्टैंड के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा चालक शिक्षक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क जाम किया हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और वरीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग 2 घंटे तक एनएच 139 पूरी तरह से जाम रहा। लोग मजबूरन वाहनों से उतरकर पैदल सफर करने लगे। फरवरी में होनी थी बेटी की शादी नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रामकेवल राम, भारतीय स्टेट बैंक से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हैं। जितेंद्र राम के दो बेटे उज्जवल और शशि व एक बेटी ज्योति कुमारी है, जिसकी शादी फरवरी में तय थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *