लखनऊ में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत:पैदल मंदिर जा रही थी, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर 20 फीट दूर गिरी

लखनऊ में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत:पैदल मंदिर जा रही थी, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर 20 फीट दूर गिरी

लखनऊ के बीकेटी इलाके में चार पहिया वाहन ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। टक्कर में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। न्यू कालोनी मुरादगंज जौनपुर निवासी इंदु दास (47) शिक्षिका थी। उनकी तैनाती जौनपुर में थी। गुरुवार सुबह जौनपुर से लखनऊ बीकेटी रुद्रनगर अस्ति रोड अपने मायके आई थी। शाम को करीब 4 बजे मंदिर जाने के लिए घर निकली थी। अस्ति क्रासिंग के पास पहुंची थी तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि 20 फीट उछलकर दूर जाकर गिरी। जिससे सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए शवशैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *