भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8वीं क्लास के छात्र(13) से स्कूल में बैड टच का मामला सामने आया है। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित छात्र ने इस घटना की जानकारी अपनी परिजनों को दी। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चंदवा निवासी चंद्र मोहन सिंह के पुत्र अजय कुमार है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट अधिनियम में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। विरोध करने पर मारने लगे पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक स्कूल में SST पढ़ाते हैं। हमेशा छात्र को किसी ना किसी बहाने से शरीर के अलग-अलग भाग को छूते रहते थे। इसका विरोध कई बार छात्रों ने किया और प्रिंसिपल से भी शिकायत किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को स्कूल गया था। ब्रेक में अपने क्लास में नाश्ता कर रहा था। तभी अजय सर मेरे पास आए और इधर-उधर छूने लगे। कभी सीना छू रहे थे तो कभी प्राइवेट पार्ट दबा रहे थे। क्लास में अन्य छात्र भी मौजूद थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सर ने मेरे साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। जब इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की गई तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। उसके बाद हमने तुंरत जाकर पूरी बात परिवार वालों को बताई। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष जयंत कुमार ने बताया कि एक छात्र से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की ओर से आवेदन दिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही पीड़ित छात्र का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया गया है। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8वीं क्लास के छात्र(13) से स्कूल में बैड टच का मामला सामने आया है। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित छात्र ने इस घटना की जानकारी अपनी परिजनों को दी। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चंदवा निवासी चंद्र मोहन सिंह के पुत्र अजय कुमार है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट अधिनियम में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। विरोध करने पर मारने लगे पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक स्कूल में SST पढ़ाते हैं। हमेशा छात्र को किसी ना किसी बहाने से शरीर के अलग-अलग भाग को छूते रहते थे। इसका विरोध कई बार छात्रों ने किया और प्रिंसिपल से भी शिकायत किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को स्कूल गया था। ब्रेक में अपने क्लास में नाश्ता कर रहा था। तभी अजय सर मेरे पास आए और इधर-उधर छूने लगे। कभी सीना छू रहे थे तो कभी प्राइवेट पार्ट दबा रहे थे। क्लास में अन्य छात्र भी मौजूद थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सर ने मेरे साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। जब इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की गई तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। उसके बाद हमने तुंरत जाकर पूरी बात परिवार वालों को बताई। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष जयंत कुमार ने बताया कि एक छात्र से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की ओर से आवेदन दिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही पीड़ित छात्र का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया गया है।


