कोंडागांव में टीबी उन्मूलन अभियान तेज:हैंडहेल्ड एक्स-रे से 58 गांवों में जांच, ,हाई रिस्क गांवों में लग रहे विशेष शिविर, मौके पर उपचार शुरू

कोंडागांव में टीबी उन्मूलन अभियान तेज:हैंडहेल्ड एक्स-रे से 58 गांवों में जांच, ,हाई रिस्क गांवों में लग रहे विशेष शिविर, मौके पर उपचार शुरू

कोंडागांव जिले में टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमीनी स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। “टीबी मुक्त पंचायत” के लक्ष्य के तहत उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से स्क्रीनिंग कर मरीजों की शुरुआती पहचान की जा रही है। तत्काल उपचार शुरू किया जा रहा है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिल रही है। 26 मार्च से 18 अप्रैल तकचर णबद्ध शिविर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन और सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के पांचों विकासखंडों के उच्च जोखिम वाले ग्रामों में 58 गांवों में 26 मार्च से 18 अप्रैल तक चरणबद्ध शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में बम्हनी सेक्टर के संबलपुर और कुसमा में आयोजित शिविर में 68 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 58 लोगों का एक्स-रे किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों जैसे लगातार खांसी, वजन कम होना और बुखार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, बचाव के उपायों, नियमित दवा सेवन और पौष्टिक आहार के महत्व पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों को नशे से दूरी बनाने की सलाह भी दी गई, ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *