कपूरथला में टैक्सी ड्राइवर ने की सुसाइड:कमरे में पंखे से लगाया फंदा, पिता बोले- निजी फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से था परेशान

कपूरथला जिले के न्यू मॉडल टाउन क्षेत्र में एक टैक्सी ड्राइवर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने एक निजी फाइनेंस कंपनी से लिए गए कर्ज के कारण यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान न्यू मॉडल टाउन के रहने वाले रमन कुमार के रूप में हुई है, जो टैक्सी चलाने का काम करता था। रमन कुमार ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। निजी फाइनेंस कंपनी से लिया लोन मृतक के पिता ने बताया कि रमन ने वर्ष 2013 में एक निजी फाइनेंस कंपनी से गाड़ी फाइनेंस पर ली थी। 2016 में कंपनी ने उन पर कोर्ट में मामला दायर कर दिया। चार साल तक चले इस मामले में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और लोन पर ली गई गाड़ी के आवश्यक दस्तावेज भी उन्हें मिल गए थे। लोन कंपनी कर रही थी परेशान इसके बावजूद, निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा रमन कुमार को लगातार परेशान किया जा रहा था। कंपनी उनसे पैसों की मांग कर रही थी और बाद में गारंटर पर भी केस कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि कंपनी उन्हें और उनके बेटे को परेशान करना बंद नहीं कर रही थी। लोन कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप इसी प्रताड़ना से तंग आकर रमन कुमार ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया। सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। मृतक रमन कुमार के पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *