लखनऊ नगर निगम में आज भी जमा होंगे टैक्स:नगर निगम व जलकल विभाग के सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे

लखनऊ नगर निगम में आज भी जमा होंगे टैक्स:नगर निगम व जलकल विभाग के सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे

हाउस, जल-सीवर टैक्स की वसूली को बढ़ाने के लिए नगर निगम का कार्यालय आज भी खुला रहेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय, सभी जोनल अधिकारियों और जलकल विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि आज सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद सभी जोनल कार्यालय एवं वसूली कार्यालय खुले रहेंगे। नगर निगम, लखनऊ द्वारा सभी नागरिकों को सूचित किया गया है कि 14 फरवरी 2026 को नगर निगम और जलकल विभाग के सभी जोनल कार्यालयों एवं वसूली कैंप में नियमित रूप से कार्य होगा। नागरिक अवकाश के दिन भी अपने बकाया गृह कर, वाटर टैक्स एवं सीवर टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। विभाग ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय से अपने करों का भुगतान करें। नगर निगम की राजस्व वसूली में सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों के अनुसार, राजस्व संग्रह में वृद्धि से शहर की मूलभूत सुविधाओं के विकास और रखरखाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *