Tara Sutaria Veer Pahariya Break Up: प्यार और तकरार ये बॉलीवुड का इससे पुराना नाता रहा है। जहां पहले कपल साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं फिर अचानक उसी रिश्ता को तोड़ देते हैं। हाल ही में टीवी के फेमस कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 15 साल की शादी खत्म की है। वहीं, अब तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हर कोई इसकी वजह जानना चाहता है कि क्या ये सच है और अगर हां तो क्यों?
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप? (Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup)
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के एक रिश्ते में आए अभी 1 साल ही हुआ था और पिछले कुछ समय से सिंगर एपी ढिल्लों की वजह से दोनों काफी चर्चा में भी थे। अब फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में ब्रेकअप की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल ने अपना रिश्ता सिंगर एपी ढिल्लों के हालिया मुंबई कॉन्सर्ट के कुछ हफ्तों बाद ही खत्म किया है, क्योंकि उस इवेंट के दौरान तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ नजर आई थीं और दोनों की केमिस्ट्री की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी। कहा ये भी जा रहा था कि दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया था।

क्या एपी ढिल्लों की वजह से हुआ तारा-वीर का ब्रेकअप (Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup Reason)
वहीं, कॉन्सर्ट वाली रात के कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हुए थे जिनमें वीर पहाड़िया भीड़ के बीच अकेले और थोड़े उदास खड़े नजर आ रहे थे। इंटरनेट पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद वीर को तारा और एपी की बॉन्डिंग पसंद नहीं आई। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया स्टार ओरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वीर तारा को चियर करते दिख रहे थे। वीर ने खुद भी उसे री-पोस्ट करते हुए लिखा था, “सच की हमेशा जीत होती है।” लेकिन ऐसा लगता है कि वह सफाई भी उनके रिश्ते को नहीं बचा पाई।

अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान (Tara Sutaria Veer Pahariya)
ऐसे में तारा और वीर के अलग होने की असली वजह क्या हो सकती है वो सामने नहीं आया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करते थे, लेकिन अब दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। न तो तारा की तरफ से और न ही वीर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।

एक साल से साथ थे वीर और तारा (After AP Dhillon Concert Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup)
बता दें, तारा और वीर पहाड़िया को अक्सर पार्टियों और छुट्टियों पर साथ देखा जाता था। वीर हमेशा तारा को लेकर प्रोटेक्टिव नजर आते थे और फैंस उन्हें ‘परफेक्ट मैच’ कहते थे। एक साल तक कपल गोल्स सेट करने के बाद अचानक आई ब्रेकअप की इन खबरों ने सबको हैरान कर दिया है। फैंस अब बस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शायद यह महज एक अफवाह हो और दोनों फिर से साथ नजर आएं।


