तंज़ीफ़ का तूफान, 26 गेंदों में बनाए 66 रन:7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर में क्रिकेट नर्सरी ने ओसिस क्लब को 47 रनों से धोया

तंज़ीफ़ का तूफान, 26 गेंदों में बनाए 66 रन:7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर में क्रिकेट नर्सरी ने ओसिस क्लब को 47 रनों से धोया

7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन तंज़ीफ़ के बल्ले ने जमकर आग उगली। क्रिकेट नर्सरी और ओसिस क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नर्सरी ने शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, दिन का पहला मैच जो बरेली हंटर्स और जीएसटी 11 के बीच होना था, वह बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद मैदान गीला होने के कारण दूसरे मैच को घटाकर 15-15 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें तंज़ीफ़ की आतिशी पारी के दम पर क्रिकेट नर्सरी ने विपक्षी टीम को चारों खाने चित कर दिया। अब देखे कुछ तस्वीरें …. टॉस जीतकर नर्सरी ने सेट किया बड़ा टारगेट
मैच की शुरुआत में क्रिकेट नर्सरी ने टॉस जीता और पिच के मिजाज को भांपते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 15 ओवरों के सीमित खेल में नर्सरी के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। टीम ने निर्धारित ओवरों में ओसिस क्रिकेट क्लब के सामने 139 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। ओसिस की ओर से यासिर ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन वह रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके। तंज़ीफ़ की ‘सुपरफास्ट’ फिफ्टी, मैदान के हर कोने में लगाए शॉट
इस जीत के असली हीरो तंज़ीफ़ रहे, जिन्होंने मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने मात्र 26 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देख दर्शक भी झूम उठे। तंज़ीफ़ के इसी आक्रामक रुख की बदौलत क्रिकेट नर्सरी एक सम्मानजनक और मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। अच्छी शुरुआत के बाद भी 91 पर ढेर हुई ओसिस की टीम
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओसिस क्रिकेट क्लब की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इस लय को बरकरार नहीं रख पाए। क्रिकेट नर्सरी के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बांधे रखा। पूरी टीम महज 91 रनों के निजी स्कोर पर सिमट गई। नर्सरी की ओर से फैज़ान और विक्की ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए और टीम को 47 रनों से शानदार जीत दिलाई। कल के मुकाबले: एसआरएमएस और आईके कलेक्शन की होगी भिड़ंत
पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब (रजि.) के अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि टूर्नामेंट के तीसरे दिन कल दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच एसआरएमएस और ओसिस क्रिकेट क्लब के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला आईके कलेक्शन बरेली और एएनए हॉस्पिटल की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *