Bigg Boss 19 Tanya Mittal: रियलिटी शो बिग बॉस 19 से अपनी पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। तान्या अक्सर अपनी लाइफ की अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। तान्या को किसी ने एक बेहद कीमती तोहफा भेजा है, जो न केवल लग्जरी है बल्कि आस्था से भी जुड़ा है।
24 कैरेट सोने से बना आईफोन केस
तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक आईफोन केस को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यह कोई आम कवर नहीं है, बल्कि 24 कैरेट सोने से बना है। सबसे खास बात यह है कि इस सोने के कवर पर भगवान श्री राम और माता सीता की बेहद खूबसूरत तस्वीर बनी हुई है।
वीडियो में तान्या इस गिफ्ट को पाकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ राम लिखा है। हालांकि, तोहफे के साथ एक नोट भी आया है, लेकिन भेजने वाले का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
सोने की कीमतें आसमान छू रही
अगर हम आजकल सोने की बात करें, तो 24 कैरेट सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹ 159,008 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। ऐसे में पूरे फोन केस को सोने से तैयार करवाना और उस पर बारीक नक्काशी करवाना, इसकी कीमत को लाखों में ले जाता है। फैन्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि इस तोहफे की कीमत किसी लग्जरी कार के बराबर हो सकती है।
कौन-कौन ऐसे कवर रखता है?
टेक्निकल गुरुजी: मशहूर यूट्यूबर गौरव चौधरी अपने पास सोने के कई आईफोन और गैजेट्स रखने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास खास तौर पर कस्टमाइज्ड गोल्ड प्लेटेड आईफोन का बड़ा कलेक्शन है। कई बार वो अपनी अनबॉक्स वाली वीडियो में गोल्ड फोन शेयर करते रहते हैं।
फैन्स के कमेंट्स ने जीता दिल
जैसे ही तान्या ने यह वीडियो पोस्ट किया, कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, राम-सीता का साथ और एक खामोश चाहने वाले का सम्मान, लाजवाब! वहीं एक ने लिखा, कुछ गिफ्ट नाम के साथ नहीं, किस्मत के साथ आते हैं।
ज्यादातर लोग इस बात को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर वो कौन है जिसने तान्या को इतना महंगा और भक्ति से भरा तोहफा दिया है। आमतौर पर स्टार्स को फूल, पेंटिंग या कपड़े मिलते हैं, लेकिन 24 कैरेट सोने का कवर गिफ्ट करना अपने आप में बड़ी और अनोखी बात है।


