गर्भ में लड़की को लड़का बना देंगे-तांत्रिक का दावा:फर्जी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट लेकर पहुंची रिपोर्टर; बोला- तंत्र क्रिया कर पेट में स्पर्म बदल दूंगा

गर्भ में लड़की को लड़का बना देंगे-तांत्रिक का दावा:फर्जी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट लेकर पहुंची रिपोर्टर; बोला- तंत्र क्रिया कर पेट में स्पर्म बदल दूंगा

‘पेट में लड़की है, लड़का बना दूंगा। अगर मैं पेट पर हाथ फेर दूं तो गर्भ में जेंडर बदल जाएगा। मेरी बातों को मजाक मत समझना, यहां बहुत दूर-दूर से लोग आत हैं। एक दो नहीं दर्जनों महिलाओं के पेट में ही लड़की को लड़का बना चुका हूं। आप पूजा में शामिल हो जाइए और हमारी दवा लीजिए। तांत्रिक अनुष्ठान और हमारी दवा में इतनी शक्ति है गारंटी के साथ बेटे का सपना पूरा हो जाएगा..।’ ये दावा 3 महीने की गर्भवती बनकर पहुंची भास्कर की महिला रिपोर्टर से किया जा रहा है। दावा करने वाला तांत्रिक तंत्र-मंत्र के साथ झोलाछाप डॉक्टर भी है। ऐसे दावों से ही तांत्रिकों के दरबार में पढ़े लिखे लोगों की लाइन लग रही है। नेपाल सीमा पर ऐसे तांत्रिकों को एक्सपोज करने के लिए भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम की महिला रिपोर्टर गर्भवती बनकर तांत्रिकों के पास पहुंची। ऑपरेशन गर्भवती पार्ट-2 में पढ़िए और देखिए कैसे तांत्रिक महिलाओं को जाल में फंसा रहे हैं… फेक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर पहुंची महिला रिपोर्टर भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि नेपाल सीमा पर महिलाओं से गर्भ में जेंडर बदलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे तांत्रिक और झोलाछाप डॉक्टर्स को एक्सपोज करने के लिए महिला रिपोर्टर ने प्रेग्नेंसी की फेक रिपोर्टर बनवाई। इनपुट मिला था कि तांत्रिक और झोलाछाप डॉक्टर जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट देखता है, इसलिए रिपोर्टर की फेक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बनवानी पड़ी। इस रिपोर्ट के साथ रिपोर्टर पटना से करीब 250 किलोमीटर दूर पूर्वी चंपारण के नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल पहुंची। पश्चिमी चंपारण के बगहा में गर्भ में बेटी को बेटा बनाने वाले तांत्रिक का इनपुट मिला। भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम बगहा पहुंची। बगहा के भैरोगंज में तांत्रिक गुदरी से मुलाकात हुई। बेटे की चाह की बात करते ही गुदरी एक्टिव हो गया और बोला जीव के बदले जीव देना होगा, काम हो जाएगा। तांत्रिक ने दावा किया कि एक बार अक्षत मारते ही गर्भ में बेटी भी होगी तो बदलकर बेटा हो जाएगी। रिपोर्टर – 4 बेटियां हैं, बेटा नहीं हो रहा है, फिर 3 महीने का गर्भ है। तांत्रिक – हो जाएगा, लेकिन बेटा होने के बाद जीव के बदले जीव देना होगा। रिपोर्टर – जीव का क्या मतलब है बाबा? तांत्रिक – होगा तो मिलिएगा, सब मैं देख लूंगा, तब बताऊंगा। रिपोर्टर – बता दीजिए, क्या करना होगा? तांत्रिक – सब हो जाएगा, गर्भ में ही बदल जाएगा। रिपोर्टर – बहुत कोशिश की कहीं कोई काम नहीं आया। तांत्रिक – यहां काम होगा, कई लोगों को दिया है, काम कर जाता है। रिपोर्टर – रोज कितने लोग आते हैं। तांत्रिक – 50 से 60 लोग रोज आते है। तांत्रिक ने महिला रिपोर्टर को दिया अक्षत बोला- खाओ बेटा होगा तांत्रिक ने डील के दौरान अक्षत निकाला और महिला रिपोर्टर को खाने के लिए दिया। दावा किया कि अक्षत खा लो, गर्भ में बेटी को बदलकर बेटा कर दूंगा। रिपोर्टर ने सवाल किया कि बाबा यह कैसे संभव है, गर्भ में जांच कराई तो बेटी निकली है। अब वह कैसे बेटा हो जएगा। तांत्रिक ने दावा किया कि तुम अक्षत खाओ फिर बाबा का चमत्कार देखना। गर्भ में बेटी को बेटा बनाने की गारंटी है। चौकाने वाली बात तो ये है कि तांत्रिक ने दावा किया कि वह इस काम के लिए रजिस्टर्ड है। इस कारण से गारंटी के साथ तंत्रमंत्र से गर्भ में लड़की को लड़का बना देता हूं। बगहा में तांत्रिक से डील के दौरान ही रक्सौल में बेटा पैदा करने का दावा करने वाले झोलाछाप डॉक्टर का इनपुट मिला। हमारी टीम रक्सौल पहुंची जहां डॉक्टर सफिउल्लाह ने दावा किया कि वह गुजराती दवा से गर्भ में बेटी को बेटा बना देगा। खुद को डॉक्टर बताने वाले सफिउल्लाह ने गारंटी लेते हुए दवा किया कि 99 प्रतिशत मामलों में 90 दिन के गर्भ में जेंडर बदल जाता है। जब डॉक्टर से सवाल किया गया कि किस आधार पर दावा कर रहे हैं तो सफिउल्लाह का जवाब था, गुजरात से आने वाली दवा खाने से गर्भ में हार्मोन बदल जाते हैं। 2 महीने के अंदर पेट में पल रही लड़की, लड़का बन जाती है। सफिउल्लाह – आप लोग कहां से आए हैं? रिपोर्टर – हम लोगों का घर मोतिहारी है। सफिउल्लाह – क्या परेशानी है? रिपोर्टर – सिर्फ बेटियां हैं, बेटे के लिए भटक रहे हैं। सफिउल्लाह – कितनी बेटियां हैं आपके पास? रिपोर्टर – 4 बेटियां हैं, अब डर लगता है कि फिर बेटी हो गई तो क्या होगा। सफिउल्लाह – ठीक है, दवा दे दूंगा, मानकर चलिए 99% गारंटी है। रिपोर्टर – ठीक है साहब, आप बोल रहे हैं तो होगा ही। डॉक्टर – दवा 2 हजार रुपए की पड़ेगी, लीजिए गारंटी के साथ ठीक होगा। रिपोर्टर – आप गारंटी ले रहे हैं तो ठीक है। पैसे दीजिए 7 दिन में आएगी दवा, फिर आइए डॉक्टर सफिउल्लाह ने कहा दवा बाहर से आती है, इसलिए पहले पैसे देने होंगे। दवा आने के बाद फिर आकर यहां लेनी होगी। कुछ जांच है वह भी कराई जाएगी, इसके बाद गर्भ में बेटा बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सफिउल्लाह – 2 हजार जमा कीजिए, दवा आने में 7 दिन लगेंगे। रिपोर्टर – कब आना होगा बता दीजिए? सफिउल्लाह – फोन करके आप कंफर्म कर लीजिएगा, फिर आइएगा। रिपोर्टर – ठीक है, मैं आपको कॉल कर लूंगा। सफिउल्लाह – हम लोग प्रेजेंट मां और बेटी, दोनों की हिस्ट्री देखते हैं, फिर काम करते हैं। रिपोर्टर – ठीक है, यह दवा कहां से आती है सर? सफिउल्लाह – गुजरात से हमारी दवाएं आती हैं। रिपोर्टर – इसके अलावा कितना खर्च होगा? सफिउल्लाह – इसके अलावा दो हजार और एक्स्ट्रा मान लीजिए। रिपोर्टर – ठीक है, इतना करने पर बेटा हो जाएगा न? सफिउल्लाह – अब तक लाखों लोगों को ठीक कर चुका हूं। 30 साल से हमारी दवा लाखों लोगों पर कारगर रही सफिउल्लाह ने दावा किया कि वह पिछले 30 साल यानी 1997 से ही गारंटी के साथ इलाज कर रहा है। अब तक लाखों लोग ठीक हो गए हैं। सफिउल्लाह ने ये भी दावा किया कि वो 30 साल से इसी जगह पर बैठ रहा है, हर दिन ऐसे लोग बेटे की चाह में आते हैं। हर किसी को फायदा हो रहा है। रिपोर्टर – आपने पर्चे पर लिखवाया है गारंटी नहीं है? सफिउल्लाह – लोग लफड़ा न करें, इसके लिए मैंने अपने पर्चे पर छपवा दिया गारंटी नहीं। रिपोर्टर – फिर भी कह रहे हैं कि दवा चलेगी तो हो जाएगा गारंटी है। सफिउल्लाह – हां, दवा तो उसी चीज की है। रिपोर्टर – दवा से बदल जाएगा ना? सफिउल्लाह – दवा खाने के बाद हार्मोन्स में परिवर्तन होता है, पेट में लड़की से लड़का बन जाती है। रिपोर्टर – मतलब 2 हजार में हार्मोन्स चेंज होकर जो पेट में बच्चा पल रहा है उसका जेंडर बदल जाएगा ना? सफिउल्लाह – हां, भाई हो जाएगा। रिपोर्टर – मतलब लड़की से लड़का हो जाएगा ना? सफिउल्लाह – हां भाई दो महीने के अंदर दवा चलेगी तो हार्मोन्स बदल जाएंगे। रिपोर्टर – मतलब जैसे दवा चलेगी, पेट में बच्चा बदल जाएगा? सफिउल्लाह – कितनी दावा करूं बताइए, सब हो जाएगा। सफिउल्लाह से डील के दौरान ही हमें रक्सौल के झोलाछाप डॉक्टर मरद्दीन आलम का इनपुट मिला। इनपुट मिलते ही हम रक्सौल के रेलवे ढाला पर मरद्दीन आलम से मिलने पहुंचे। मरद्दीन आलम ने भी 90 दिनों में गर्भ में पल रही लड़की को लड़का बनाने का दावा किया। मरद्दीन आलम ने कहा कि 5700 रुपए की दवा देकर 90 दिन में गर्भ में जेंडर बदल देंगे। मरद्दीन आलम – बोलिए, क्या समस्या है? रिपोर्टर – सिर्फ बेटियां हैं, बेटा के लिए भटक रहे हैं। मरद्दीन आलम – यहां के बारे में कैसे पता चला? रिपोर्टर – परेशान हूं, किसी ने बताया कि आप बेटे वाली दवा देते हैं। मरद्दीन आलम – ठीक है, बैठ जाइए, सब ठीक कर दूंगा। रिपोर्टर – कैसे करना होगा? मरद्दीन आलम – यह आपकी पत्नी हैं? रिपोर्टर – जी, दूसरी पत्नी हैं, दोनों से सिर्फ बेटियां हैं। मरद्दीन आलम – पेट में कितने दिनों का बच्चा है? रिपोर्टर – लगभग 1 महीने 10 दिन का हो गया है। मरद्दीन आलम – तो आपको बेटा होने की दवा चाहिए? रिपोर्टर – जी सर, पेट में लड़की है सुना है आप बदल देते हैं। मरद्दीन दावे के साथ बोला – मेरे पास आ गए बेटा ही होगा खुद काे डॉक्टर बताने वाला मरद्दीन आलम दावे के साथ बोला कि गर्भ में अगर बेटी हैं तो मैं बदल दूंगा। मरद्दीन आलम ने तो यह भी दावा किया कि उसके पास इस समस्या का गारंटी वाला इलाज है। कोई भी आता है बेटी ही बेटी से परेशान रहता है वह गर्भ में बेटा वाला दवा से चमत्कार देखता है। मरद्दीन आलम – जांच कराई है आपने? रिपोर्टर – जी, हां पता कराया है तो लड़की निकली है। मरद्दीन आलम – कोई दिक्कत नहीं, अब मेरे पास आ गए हैं तो बेटा हो जाएगा। रिपोर्टर – ठीक है। मरद्दीन आलम – आपको 57 सौ रुपए देने होंगे। रिपोर्टर – 57 सौ रुपए किस बात के लिए? मरद्दीन आलम – दवा के लिए देना होगा और क्या? रिपोर्टर – दवा चलाने से पेट में पल रहा बच्चा बदल जाएगा? मरद्दीन आलम – पेट में स्पर्म को बदल देगा, मजबूत हो जाएगा बच्चा। रिपोर्टर – और क्या करना होगा? मरद्दीन आलम – 90 दिनों तक दवा चलानी होगी। रिपोर्टर – दवा चलाने से हो जाएगा ना गारंटी है? मरद्दीन आलम – हां, हो जाएगा, जेंडर चेंज हो जाएगा। रिपोर्टर – आप गारंटी ले रहे हैं तो हो ही जाएगा। मरद्दीन आलम – अगर दो महीने से दवा चलेगी तो हो जाएगा, आप समय से आए हैं। रिपोर्टर – अच्छा, लेट होता तो नहीं बदलता क्या? मरद्दीन आलम – दो महीने के बाद नहीं बदल पाते, अभी आपके पास 20 दिन का समय है। रिपोर्टर – मतलब आप जो दवा देंगे, उससे जेंडर चेंज हो जाएगा ना? मरद्दीन आलम – हां, दो महीने के अंदर खाना होगा, दवा से पेट में गया स्पर्म मजबूत हो जाएगा। रिपोर्टर – जेंडर चेंज करना ही बड़ी बात है, आप दावा कर रहे हैं तो सही होगा। मरद्दीन आलम – हां, मेरी दवा में ताकत है जो जेंडर चेंज कर बेटी को बेटा कर देती है। रक्सौल में मरद्दीन आलम से डील के दौरान ही एक मरीज ने बताया कि आप बहुत परेशान हैं। एक बार मुन्ना हकीम से दिखा लीजिए। मरीज ने दावे के साथ कहा कि मुन्ना हकीम बेटा की बहुत अच्छी जड़ी बूटी देता है। क्षेत्र में पूरा नाम है उसका। उसके यहां गए बेटी पैदा होने से परेशान लोगों को बेटा पैदा हुआ है। रक्सौल में काफी तलाश के बाद हम रमगढ़वा के करमवा बाजार में मुन्ना हकीम के पास पहुंच गए। पति-पत्नी बनकर गए रिपोर्टर को देखते ही मुन्ना हकीम समझ गया कि मामला लड़की से लड़का वाला है। रिपोर्टर ने जैसे बताया कि 4 लड़की है, लड़का चाहिए। मुन्ना हकीम बोला – यूट्रस तक कीटाणु जाते हैं, उसमें चंद्र और सूर्य दोनों होते हैं। चंद्र से लड़की होती है और सूर्य से लड़का। दावा करते हुए मुन्न हकीम बोला – यूट्रस में जाने से पहले उसकी दवा चंद्र गुण को खत्म कर देती है, ताकि सिर्फ सूर्य गुण रह जाए, और बेटा पैदा हो। मुन्ना – क्या काम है? रिपोर्टर – सिर्फ 4 लड़कियां हैं, लड़के नहीं हो रहे हैं। मुन्ना – मेरे बारे में किसने बताया? रिपोर्टर – ट्रेन में एक आदमी ने आपका नाम बताया। मुन्ना – कितने दिन का गर्भ ठहरा हुआ है? रिपोर्टर – एक महीने दस दिन का है। मुन्ना – तब तो ठीक है, अभी दवा काम कर सकती है। रिपोर्टर – अच्छा। मुन्ना – एकदम सही समय पर आए हैं, काम हो जाएगा। रिपोर्टर – बड़ी कृपा होगी बाबा। मुन्ना – दवा दूसरे महीने में चलती है, दवा थोड़ी महंगी पड़ेगी। रिपोर्टर – कितने की दवा मिलेगी? मुन्ना – ढाई हजार की मिलेगी। रिपोर्टर – कोई बात नहीं, हो जाएगा न? मुन्ना – हां, हो जाएगा, दवा चलाने के बाद अल्ट्रासाउंड कराकर देख लीजिएगा। 105 दिन में पेट में बेटी से बेटा हो जाएगा मुन्ना ने डील के दौरान कहा कि 105 दिनों में दवा का पूरा असर दिख जाता है। गर्भ में बेटी है तो दवा खाने के 105 दिन बाद अल्ट्रासाउंड करा लीजिएगा और पता कीजिएगा बेटा ही निकलेगा। मुन्ना – सब ठीक हो जाएगा आप सही जगह सही समय पर आए हैं। रिपोर्टर – हां, बस काम हो जाए बाबा। मुन्ना – हो जाएगा, दवा तो बहुत लोग देते हैं, लेकिन मेरी ओरिजिनल दवा की गारंटी है। रिपोर्टर – आपकी दवा कहां से आती है। मुन्ना – मैं जड़ी-बूटी से बनाकर देता हूं, 100 प्रतिशत काम करेगी। रिपोर्टर – गारंटी है ना काम होने की। मुन्ना – जी हां, पूरी गारंटी है, बाकी जो लोग दवा देते हैं उसकी कोई गारंटी नहीं। रिपोर्टर – ठीक है। मुन्ना – पैसे दीजिए, दवा देता हूं, 6 दिन की दवा है। रिपोर्टर – 6 दिन की दवा से हो जाएगा न? मुन्ना – पेट में दवा जाते ही अपना काम शुरू कर देती है। रिपोर्टर – कैसे काम करती है इतना तेज? मुन्ना – पेट में जाते ही चंद्र गुण को मार देता है और सूर्य गुण को जागृत कर देता है। रिपोर्टर – चंद्र और सूर्य गुण क्या है? मुन्ना – चंद्र से लड़की होती है और सूर्य से लड़का। रिपोर्टर – इतना नहीं जानता है। मुन्ना – देखिए, यूटरस तक कीटाणु जाता है, उसमें चंद्र और सूर्य दोनों होते हैं। रिपोर्टर – अच्छा, ऐसा नहीं पता था। मुन्ना – हां, यूटरस में जाने से पहले मेरी दवा उसके चंद्र गुण को मार देती है, उसमें सिर्फ सूर्य गुण रह जाता है। गर्भ में बेटी को बेटा बनाने का दावा करने वालों की भीड़ भास्कर इन्वेस्टिगेशन में नेपाल सीमा के अधिकतर झोलाछाप डॉक्टर और तांत्रिक हकीम जड़ी बूटी से बेटा पैदा करने का दावा कर रहे हैं। बेटे की चाह रखने वाले पढ़े लिखे लोग भी ऐसे डॉक्टर और तांत्रिकों के जाल में फंसकर ठगे जा रहे हैं। तांत्रिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के पास जितनी भीड़ लग रही है उसमें अधिकतर ऐसे ही मामले आ रहे हैं। तांत्रिकों का यह संगठित गिरोह है जो एक ही पैटर्न पर काम कर रहा है। भास्कर की पड़ताल के बाद हमें ऐसे गिरोह का पता चला, जो पेट में पल रहे बच्चे को लड़का बनाने का दावा करता है। इसके बाद हम इस गिरोह की पड़ताल की जिसमें ऐसे गिरोह ने गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग को बदलने का दावा किया। ये गारंटी देते है कि पेट में हार्मोन बदल जाएगा। सच्चाई सामने लाने के लिए हमारी टीम पति-पत्नी बनकर इस नेटवर्क के भीतर दाखिल हुई थी जिससे पूरी हकीकत सामने आ सके। कल ऑपरेशन गर्भवती पार्ट-3 में देखिए और पढ़िए कैसे जड़ी बूटी से कोख में बेटियों को मार रहे नीम हकीम और झोलाछाप डॉक्टर। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में कोख में शिशु की हत्या करने वाले झोलाछाप डॉक्टर होंगे एक्सपोज ‘पेट में लड़की है, लड़का बना दूंगा। अगर मैं पेट पर हाथ फेर दूं तो गर्भ में जेंडर बदल जाएगा। मेरी बातों को मजाक मत समझना, यहां बहुत दूर-दूर से लोग आत हैं। एक दो नहीं दर्जनों महिलाओं के पेट में ही लड़की को लड़का बना चुका हूं। आप पूजा में शामिल हो जाइए और हमारी दवा लीजिए। तांत्रिक अनुष्ठान और हमारी दवा में इतनी शक्ति है गारंटी के साथ बेटे का सपना पूरा हो जाएगा..।’ ये दावा 3 महीने की गर्भवती बनकर पहुंची भास्कर की महिला रिपोर्टर से किया जा रहा है। दावा करने वाला तांत्रिक तंत्र-मंत्र के साथ झोलाछाप डॉक्टर भी है। ऐसे दावों से ही तांत्रिकों के दरबार में पढ़े लिखे लोगों की लाइन लग रही है। नेपाल सीमा पर ऐसे तांत्रिकों को एक्सपोज करने के लिए भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम की महिला रिपोर्टर गर्भवती बनकर तांत्रिकों के पास पहुंची। ऑपरेशन गर्भवती पार्ट-2 में पढ़िए और देखिए कैसे तांत्रिक महिलाओं को जाल में फंसा रहे हैं… फेक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर पहुंची महिला रिपोर्टर भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि नेपाल सीमा पर महिलाओं से गर्भ में जेंडर बदलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे तांत्रिक और झोलाछाप डॉक्टर्स को एक्सपोज करने के लिए महिला रिपोर्टर ने प्रेग्नेंसी की फेक रिपोर्टर बनवाई। इनपुट मिला था कि तांत्रिक और झोलाछाप डॉक्टर जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट देखता है, इसलिए रिपोर्टर की फेक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बनवानी पड़ी। इस रिपोर्ट के साथ रिपोर्टर पटना से करीब 250 किलोमीटर दूर पूर्वी चंपारण के नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल पहुंची। पश्चिमी चंपारण के बगहा में गर्भ में बेटी को बेटा बनाने वाले तांत्रिक का इनपुट मिला। भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम बगहा पहुंची। बगहा के भैरोगंज में तांत्रिक गुदरी से मुलाकात हुई। बेटे की चाह की बात करते ही गुदरी एक्टिव हो गया और बोला जीव के बदले जीव देना होगा, काम हो जाएगा। तांत्रिक ने दावा किया कि एक बार अक्षत मारते ही गर्भ में बेटी भी होगी तो बदलकर बेटा हो जाएगी। रिपोर्टर – 4 बेटियां हैं, बेटा नहीं हो रहा है, फिर 3 महीने का गर्भ है। तांत्रिक – हो जाएगा, लेकिन बेटा होने के बाद जीव के बदले जीव देना होगा। रिपोर्टर – जीव का क्या मतलब है बाबा? तांत्रिक – होगा तो मिलिएगा, सब मैं देख लूंगा, तब बताऊंगा। रिपोर्टर – बता दीजिए, क्या करना होगा? तांत्रिक – सब हो जाएगा, गर्भ में ही बदल जाएगा। रिपोर्टर – बहुत कोशिश की कहीं कोई काम नहीं आया। तांत्रिक – यहां काम होगा, कई लोगों को दिया है, काम कर जाता है। रिपोर्टर – रोज कितने लोग आते हैं। तांत्रिक – 50 से 60 लोग रोज आते है। तांत्रिक ने महिला रिपोर्टर को दिया अक्षत बोला- खाओ बेटा होगा तांत्रिक ने डील के दौरान अक्षत निकाला और महिला रिपोर्टर को खाने के लिए दिया। दावा किया कि अक्षत खा लो, गर्भ में बेटी को बदलकर बेटा कर दूंगा। रिपोर्टर ने सवाल किया कि बाबा यह कैसे संभव है, गर्भ में जांच कराई तो बेटी निकली है। अब वह कैसे बेटा हो जएगा। तांत्रिक ने दावा किया कि तुम अक्षत खाओ फिर बाबा का चमत्कार देखना। गर्भ में बेटी को बेटा बनाने की गारंटी है। चौकाने वाली बात तो ये है कि तांत्रिक ने दावा किया कि वह इस काम के लिए रजिस्टर्ड है। इस कारण से गारंटी के साथ तंत्रमंत्र से गर्भ में लड़की को लड़का बना देता हूं। बगहा में तांत्रिक से डील के दौरान ही रक्सौल में बेटा पैदा करने का दावा करने वाले झोलाछाप डॉक्टर का इनपुट मिला। हमारी टीम रक्सौल पहुंची जहां डॉक्टर सफिउल्लाह ने दावा किया कि वह गुजराती दवा से गर्भ में बेटी को बेटा बना देगा। खुद को डॉक्टर बताने वाले सफिउल्लाह ने गारंटी लेते हुए दवा किया कि 99 प्रतिशत मामलों में 90 दिन के गर्भ में जेंडर बदल जाता है। जब डॉक्टर से सवाल किया गया कि किस आधार पर दावा कर रहे हैं तो सफिउल्लाह का जवाब था, गुजरात से आने वाली दवा खाने से गर्भ में हार्मोन बदल जाते हैं। 2 महीने के अंदर पेट में पल रही लड़की, लड़का बन जाती है। सफिउल्लाह – आप लोग कहां से आए हैं? रिपोर्टर – हम लोगों का घर मोतिहारी है। सफिउल्लाह – क्या परेशानी है? रिपोर्टर – सिर्फ बेटियां हैं, बेटे के लिए भटक रहे हैं। सफिउल्लाह – कितनी बेटियां हैं आपके पास? रिपोर्टर – 4 बेटियां हैं, अब डर लगता है कि फिर बेटी हो गई तो क्या होगा। सफिउल्लाह – ठीक है, दवा दे दूंगा, मानकर चलिए 99% गारंटी है। रिपोर्टर – ठीक है साहब, आप बोल रहे हैं तो होगा ही। डॉक्टर – दवा 2 हजार रुपए की पड़ेगी, लीजिए गारंटी के साथ ठीक होगा। रिपोर्टर – आप गारंटी ले रहे हैं तो ठीक है। पैसे दीजिए 7 दिन में आएगी दवा, फिर आइए डॉक्टर सफिउल्लाह ने कहा दवा बाहर से आती है, इसलिए पहले पैसे देने होंगे। दवा आने के बाद फिर आकर यहां लेनी होगी। कुछ जांच है वह भी कराई जाएगी, इसके बाद गर्भ में बेटा बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सफिउल्लाह – 2 हजार जमा कीजिए, दवा आने में 7 दिन लगेंगे। रिपोर्टर – कब आना होगा बता दीजिए? सफिउल्लाह – फोन करके आप कंफर्म कर लीजिएगा, फिर आइएगा। रिपोर्टर – ठीक है, मैं आपको कॉल कर लूंगा। सफिउल्लाह – हम लोग प्रेजेंट मां और बेटी, दोनों की हिस्ट्री देखते हैं, फिर काम करते हैं। रिपोर्टर – ठीक है, यह दवा कहां से आती है सर? सफिउल्लाह – गुजरात से हमारी दवाएं आती हैं। रिपोर्टर – इसके अलावा कितना खर्च होगा? सफिउल्लाह – इसके अलावा दो हजार और एक्स्ट्रा मान लीजिए। रिपोर्टर – ठीक है, इतना करने पर बेटा हो जाएगा न? सफिउल्लाह – अब तक लाखों लोगों को ठीक कर चुका हूं। 30 साल से हमारी दवा लाखों लोगों पर कारगर रही सफिउल्लाह ने दावा किया कि वह पिछले 30 साल यानी 1997 से ही गारंटी के साथ इलाज कर रहा है। अब तक लाखों लोग ठीक हो गए हैं। सफिउल्लाह ने ये भी दावा किया कि वो 30 साल से इसी जगह पर बैठ रहा है, हर दिन ऐसे लोग बेटे की चाह में आते हैं। हर किसी को फायदा हो रहा है। रिपोर्टर – आपने पर्चे पर लिखवाया है गारंटी नहीं है? सफिउल्लाह – लोग लफड़ा न करें, इसके लिए मैंने अपने पर्चे पर छपवा दिया गारंटी नहीं। रिपोर्टर – फिर भी कह रहे हैं कि दवा चलेगी तो हो जाएगा गारंटी है। सफिउल्लाह – हां, दवा तो उसी चीज की है। रिपोर्टर – दवा से बदल जाएगा ना? सफिउल्लाह – दवा खाने के बाद हार्मोन्स में परिवर्तन होता है, पेट में लड़की से लड़का बन जाती है। रिपोर्टर – मतलब 2 हजार में हार्मोन्स चेंज होकर जो पेट में बच्चा पल रहा है उसका जेंडर बदल जाएगा ना? सफिउल्लाह – हां, भाई हो जाएगा। रिपोर्टर – मतलब लड़की से लड़का हो जाएगा ना? सफिउल्लाह – हां भाई दो महीने के अंदर दवा चलेगी तो हार्मोन्स बदल जाएंगे। रिपोर्टर – मतलब जैसे दवा चलेगी, पेट में बच्चा बदल जाएगा? सफिउल्लाह – कितनी दावा करूं बताइए, सब हो जाएगा। सफिउल्लाह से डील के दौरान ही हमें रक्सौल के झोलाछाप डॉक्टर मरद्दीन आलम का इनपुट मिला। इनपुट मिलते ही हम रक्सौल के रेलवे ढाला पर मरद्दीन आलम से मिलने पहुंचे। मरद्दीन आलम ने भी 90 दिनों में गर्भ में पल रही लड़की को लड़का बनाने का दावा किया। मरद्दीन आलम ने कहा कि 5700 रुपए की दवा देकर 90 दिन में गर्भ में जेंडर बदल देंगे। मरद्दीन आलम – बोलिए, क्या समस्या है? रिपोर्टर – सिर्फ बेटियां हैं, बेटा के लिए भटक रहे हैं। मरद्दीन आलम – यहां के बारे में कैसे पता चला? रिपोर्टर – परेशान हूं, किसी ने बताया कि आप बेटे वाली दवा देते हैं। मरद्दीन आलम – ठीक है, बैठ जाइए, सब ठीक कर दूंगा। रिपोर्टर – कैसे करना होगा? मरद्दीन आलम – यह आपकी पत्नी हैं? रिपोर्टर – जी, दूसरी पत्नी हैं, दोनों से सिर्फ बेटियां हैं। मरद्दीन आलम – पेट में कितने दिनों का बच्चा है? रिपोर्टर – लगभग 1 महीने 10 दिन का हो गया है। मरद्दीन आलम – तो आपको बेटा होने की दवा चाहिए? रिपोर्टर – जी सर, पेट में लड़की है सुना है आप बदल देते हैं। मरद्दीन दावे के साथ बोला – मेरे पास आ गए बेटा ही होगा खुद काे डॉक्टर बताने वाला मरद्दीन आलम दावे के साथ बोला कि गर्भ में अगर बेटी हैं तो मैं बदल दूंगा। मरद्दीन आलम ने तो यह भी दावा किया कि उसके पास इस समस्या का गारंटी वाला इलाज है। कोई भी आता है बेटी ही बेटी से परेशान रहता है वह गर्भ में बेटा वाला दवा से चमत्कार देखता है। मरद्दीन आलम – जांच कराई है आपने? रिपोर्टर – जी, हां पता कराया है तो लड़की निकली है। मरद्दीन आलम – कोई दिक्कत नहीं, अब मेरे पास आ गए हैं तो बेटा हो जाएगा। रिपोर्टर – ठीक है। मरद्दीन आलम – आपको 57 सौ रुपए देने होंगे। रिपोर्टर – 57 सौ रुपए किस बात के लिए? मरद्दीन आलम – दवा के लिए देना होगा और क्या? रिपोर्टर – दवा चलाने से पेट में पल रहा बच्चा बदल जाएगा? मरद्दीन आलम – पेट में स्पर्म को बदल देगा, मजबूत हो जाएगा बच्चा। रिपोर्टर – और क्या करना होगा? मरद्दीन आलम – 90 दिनों तक दवा चलानी होगी। रिपोर्टर – दवा चलाने से हो जाएगा ना गारंटी है? मरद्दीन आलम – हां, हो जाएगा, जेंडर चेंज हो जाएगा। रिपोर्टर – आप गारंटी ले रहे हैं तो हो ही जाएगा। मरद्दीन आलम – अगर दो महीने से दवा चलेगी तो हो जाएगा, आप समय से आए हैं। रिपोर्टर – अच्छा, लेट होता तो नहीं बदलता क्या? मरद्दीन आलम – दो महीने के बाद नहीं बदल पाते, अभी आपके पास 20 दिन का समय है। रिपोर्टर – मतलब आप जो दवा देंगे, उससे जेंडर चेंज हो जाएगा ना? मरद्दीन आलम – हां, दो महीने के अंदर खाना होगा, दवा से पेट में गया स्पर्म मजबूत हो जाएगा। रिपोर्टर – जेंडर चेंज करना ही बड़ी बात है, आप दावा कर रहे हैं तो सही होगा। मरद्दीन आलम – हां, मेरी दवा में ताकत है जो जेंडर चेंज कर बेटी को बेटा कर देती है। रक्सौल में मरद्दीन आलम से डील के दौरान ही एक मरीज ने बताया कि आप बहुत परेशान हैं। एक बार मुन्ना हकीम से दिखा लीजिए। मरीज ने दावे के साथ कहा कि मुन्ना हकीम बेटा की बहुत अच्छी जड़ी बूटी देता है। क्षेत्र में पूरा नाम है उसका। उसके यहां गए बेटी पैदा होने से परेशान लोगों को बेटा पैदा हुआ है। रक्सौल में काफी तलाश के बाद हम रमगढ़वा के करमवा बाजार में मुन्ना हकीम के पास पहुंच गए। पति-पत्नी बनकर गए रिपोर्टर को देखते ही मुन्ना हकीम समझ गया कि मामला लड़की से लड़का वाला है। रिपोर्टर ने जैसे बताया कि 4 लड़की है, लड़का चाहिए। मुन्ना हकीम बोला – यूट्रस तक कीटाणु जाते हैं, उसमें चंद्र और सूर्य दोनों होते हैं। चंद्र से लड़की होती है और सूर्य से लड़का। दावा करते हुए मुन्न हकीम बोला – यूट्रस में जाने से पहले उसकी दवा चंद्र गुण को खत्म कर देती है, ताकि सिर्फ सूर्य गुण रह जाए, और बेटा पैदा हो। मुन्ना – क्या काम है? रिपोर्टर – सिर्फ 4 लड़कियां हैं, लड़के नहीं हो रहे हैं। मुन्ना – मेरे बारे में किसने बताया? रिपोर्टर – ट्रेन में एक आदमी ने आपका नाम बताया। मुन्ना – कितने दिन का गर्भ ठहरा हुआ है? रिपोर्टर – एक महीने दस दिन का है। मुन्ना – तब तो ठीक है, अभी दवा काम कर सकती है। रिपोर्टर – अच्छा। मुन्ना – एकदम सही समय पर आए हैं, काम हो जाएगा। रिपोर्टर – बड़ी कृपा होगी बाबा। मुन्ना – दवा दूसरे महीने में चलती है, दवा थोड़ी महंगी पड़ेगी। रिपोर्टर – कितने की दवा मिलेगी? मुन्ना – ढाई हजार की मिलेगी। रिपोर्टर – कोई बात नहीं, हो जाएगा न? मुन्ना – हां, हो जाएगा, दवा चलाने के बाद अल्ट्रासाउंड कराकर देख लीजिएगा। 105 दिन में पेट में बेटी से बेटा हो जाएगा मुन्ना ने डील के दौरान कहा कि 105 दिनों में दवा का पूरा असर दिख जाता है। गर्भ में बेटी है तो दवा खाने के 105 दिन बाद अल्ट्रासाउंड करा लीजिएगा और पता कीजिएगा बेटा ही निकलेगा। मुन्ना – सब ठीक हो जाएगा आप सही जगह सही समय पर आए हैं। रिपोर्टर – हां, बस काम हो जाए बाबा। मुन्ना – हो जाएगा, दवा तो बहुत लोग देते हैं, लेकिन मेरी ओरिजिनल दवा की गारंटी है। रिपोर्टर – आपकी दवा कहां से आती है। मुन्ना – मैं जड़ी-बूटी से बनाकर देता हूं, 100 प्रतिशत काम करेगी। रिपोर्टर – गारंटी है ना काम होने की। मुन्ना – जी हां, पूरी गारंटी है, बाकी जो लोग दवा देते हैं उसकी कोई गारंटी नहीं। रिपोर्टर – ठीक है। मुन्ना – पैसे दीजिए, दवा देता हूं, 6 दिन की दवा है। रिपोर्टर – 6 दिन की दवा से हो जाएगा न? मुन्ना – पेट में दवा जाते ही अपना काम शुरू कर देती है। रिपोर्टर – कैसे काम करती है इतना तेज? मुन्ना – पेट में जाते ही चंद्र गुण को मार देता है और सूर्य गुण को जागृत कर देता है। रिपोर्टर – चंद्र और सूर्य गुण क्या है? मुन्ना – चंद्र से लड़की होती है और सूर्य से लड़का। रिपोर्टर – इतना नहीं जानता है। मुन्ना – देखिए, यूटरस तक कीटाणु जाता है, उसमें चंद्र और सूर्य दोनों होते हैं। रिपोर्टर – अच्छा, ऐसा नहीं पता था। मुन्ना – हां, यूटरस में जाने से पहले मेरी दवा उसके चंद्र गुण को मार देती है, उसमें सिर्फ सूर्य गुण रह जाता है। गर्भ में बेटी को बेटा बनाने का दावा करने वालों की भीड़ भास्कर इन्वेस्टिगेशन में नेपाल सीमा के अधिकतर झोलाछाप डॉक्टर और तांत्रिक हकीम जड़ी बूटी से बेटा पैदा करने का दावा कर रहे हैं। बेटे की चाह रखने वाले पढ़े लिखे लोग भी ऐसे डॉक्टर और तांत्रिकों के जाल में फंसकर ठगे जा रहे हैं। तांत्रिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के पास जितनी भीड़ लग रही है उसमें अधिकतर ऐसे ही मामले आ रहे हैं। तांत्रिकों का यह संगठित गिरोह है जो एक ही पैटर्न पर काम कर रहा है। भास्कर की पड़ताल के बाद हमें ऐसे गिरोह का पता चला, जो पेट में पल रहे बच्चे को लड़का बनाने का दावा करता है। इसके बाद हम इस गिरोह की पड़ताल की जिसमें ऐसे गिरोह ने गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग को बदलने का दावा किया। ये गारंटी देते है कि पेट में हार्मोन बदल जाएगा। सच्चाई सामने लाने के लिए हमारी टीम पति-पत्नी बनकर इस नेटवर्क के भीतर दाखिल हुई थी जिससे पूरी हकीकत सामने आ सके। कल ऑपरेशन गर्भवती पार्ट-3 में देखिए और पढ़िए कैसे जड़ी बूटी से कोख में बेटियों को मार रहे नीम हकीम और झोलाछाप डॉक्टर। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में कोख में शिशु की हत्या करने वाले झोलाछाप डॉक्टर होंगे एक्सपोज  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *