बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को मुंबई में हुए एक कॉन्सर्ट में हाथ में हाथ डाले देखा गया था, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें आने लगीं। अब इन खबरों पर तलविंदर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में तलविंदर ने कहा, हमारी मुलाकात शादी से ठीक पहले हुई थी और अचानक मिली इतनी सारी चर्चा ने हमें हैरान कर दिया। हम न तो किसी दबाव में आना चाहते हैं और न ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहते हैं। हम अभी खुद को समझने और एक-दूसरे को जानने की प्रक्रिया में हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा। जब तलविंदर से पूछा गया कि क्या वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं। गौरतलब है कि लोलापालूजा इंडिया 2026 म्यूजिक फेस्टिवल में दिशा पाटनी और तलविंदर को एक साथ देखा गया था। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे इवेंट के दौरान एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। इसके अलावा, दोनों हाल ही में उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की डेस्टिनेशन वेडिंग में भी शामिल हुए थे। इस शादी में दिशा अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय और उनके पति के साथ पहुंची थीं। प्री-वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें दिशा और तलविंदर साथ में हंसते हुए बातचीत करते दिखे। इस दौरान भी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। बता दें कि दोनों की उम्र में करीब 5 साल का अंतर है। जहां दिशा पाटनी 33 साल की हैं, वहीं तलविंदर की उम्र 28 साल है।
दिशा पाटनी संग रिश्ते की खबरों पर तलविंदर का रिएक्शन:बोले- अफवाहों को अफवाह ही रहने दो, अभी एक-दूसरे को समझ रहे हैं


