बेगूसराय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई है। शहीदों को याद किया जा रहा है। बेगूसराय में मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनिता राय और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह में 18 विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां और 9 प्लाटून की ओर से मार्च पास्ट किया गया। झांकियों में प्रथम स्थान उत्पाद विभाग, दूसरा स्थान जिला परिवहन विभाग और तीसरा स्थान जिला अग्नि शमन विभाग को दिया गया है। जबकि, मार्च पास्ट में प्रथम स्थान बी-सेप की टुकड़ी, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल और जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी के ब्यॉज कैडेट और द्वितीय स्थान एनसीसी की एसके महिला कॉलेज की लड़कियों का रहा। 315.17 करोड़ रुपए का ऋण वितरित प्रभारी मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान प्रभावी हुआ और हमें एक गौरवशाली पहचान मिली। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में निहित लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को देश निर्माण का मार्गदर्शक सिद्धांत बताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेगूसराय जिला आज न्याय के साथ विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में अब तक 15,529 युवाओं को 19.91 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 14749 छात्र-छात्राओं के बीच 315.17 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया है। सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 103875 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 2025 में 44 जॉब कैंप और एक नियोजन मेले के माध्यम से 1932 युवाओं का चयन किया गया। मनरेगा में चालू वित्तीय वर्ष में 39.21 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए, जिसमें महिला मजदूरों की भागीदारी 66.94 प्रतिशत रही। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वर्तमान में जिले के 302169 लाभुकों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 6.10 लाख से अधिक परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। बेगूसराय स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में राज्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेगूसराय बिहार का पहला जिला बना है जहां लेप्रोस्कोपी की सुविधा दी जा रही है। कैंसर के इलाज के लिए सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध बताया कि 501 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण किया गया है और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है। जिले के 22 स्वास्थ्य संस्थानों को NQAS की ओर से राष्ट्रीय प्रमाणीकरण से नवाजा गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.15 लाख से अधिक लाभार्थियों का निःशुल्क इलाज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में TRE-03 के तहत 1360 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 1723 छात्रों को 2.50 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण किया गया। जिले की 39 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन क्रियाशील और 112 नए भवन निर्माणाधीन हैं। 28110 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। किसानों की उन्नति के लिए एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। जिले के 21 थानों में महिला हेल्प डेस्क रबी फसल के लिए 16952 क्विंटल बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए गए हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 460 तालाबों और 1560 सार्वजनिक कुंओं का जीर्णोद्धार किया गया। आवास योजना के तहत लाभुकों को घर बनाने के लिए लगातार राशि हस्तांतरित की जा रही है। पुलिस जनता की सेवा के लिए तत्पर है। पिछले एक वर्ष में 438 कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाकर 346 अपराधियों को सजा दिलाई गई। महिला सुरक्षा के लिए जिले के 21 थानों में महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए 1.38 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद की गई और 4319 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमने कई पड़ाव पार किए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। जिला प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से बेगूसराय विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। बेगूसराय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई है। शहीदों को याद किया जा रहा है। बेगूसराय में मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनिता राय और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह में 18 विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां और 9 प्लाटून की ओर से मार्च पास्ट किया गया। झांकियों में प्रथम स्थान उत्पाद विभाग, दूसरा स्थान जिला परिवहन विभाग और तीसरा स्थान जिला अग्नि शमन विभाग को दिया गया है। जबकि, मार्च पास्ट में प्रथम स्थान बी-सेप की टुकड़ी, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल और जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी के ब्यॉज कैडेट और द्वितीय स्थान एनसीसी की एसके महिला कॉलेज की लड़कियों का रहा। 315.17 करोड़ रुपए का ऋण वितरित प्रभारी मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान प्रभावी हुआ और हमें एक गौरवशाली पहचान मिली। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में निहित लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को देश निर्माण का मार्गदर्शक सिद्धांत बताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेगूसराय जिला आज न्याय के साथ विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में अब तक 15,529 युवाओं को 19.91 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 14749 छात्र-छात्राओं के बीच 315.17 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया है। सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 103875 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 2025 में 44 जॉब कैंप और एक नियोजन मेले के माध्यम से 1932 युवाओं का चयन किया गया। मनरेगा में चालू वित्तीय वर्ष में 39.21 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए, जिसमें महिला मजदूरों की भागीदारी 66.94 प्रतिशत रही। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वर्तमान में जिले के 302169 लाभुकों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 6.10 लाख से अधिक परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। बेगूसराय स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में राज्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेगूसराय बिहार का पहला जिला बना है जहां लेप्रोस्कोपी की सुविधा दी जा रही है। कैंसर के इलाज के लिए सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध बताया कि 501 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण किया गया है और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है। जिले के 22 स्वास्थ्य संस्थानों को NQAS की ओर से राष्ट्रीय प्रमाणीकरण से नवाजा गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.15 लाख से अधिक लाभार्थियों का निःशुल्क इलाज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में TRE-03 के तहत 1360 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 1723 छात्रों को 2.50 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण किया गया। जिले की 39 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन क्रियाशील और 112 नए भवन निर्माणाधीन हैं। 28110 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। किसानों की उन्नति के लिए एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। जिले के 21 थानों में महिला हेल्प डेस्क रबी फसल के लिए 16952 क्विंटल बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए गए हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 460 तालाबों और 1560 सार्वजनिक कुंओं का जीर्णोद्धार किया गया। आवास योजना के तहत लाभुकों को घर बनाने के लिए लगातार राशि हस्तांतरित की जा रही है। पुलिस जनता की सेवा के लिए तत्पर है। पिछले एक वर्ष में 438 कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाकर 346 अपराधियों को सजा दिलाई गई। महिला सुरक्षा के लिए जिले के 21 थानों में महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए 1.38 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद की गई और 4319 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमने कई पड़ाव पार किए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। जिला प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से बेगूसराय विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।


