हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में रविवार को शहरभर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। ऊंट, घोड़े और बग्घी पर वरिष्ठजन सवार थे। घोड़ों पर महिलाएं हाथों में तलवार लिए बैठी थीं वहीं, भगवा झंडा लहराते हुए लोगों में खासा उत्साह था। कुछ महिलाएं तलवार लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए चल रही थीं। वहीं, विभिन्न तरह की झांकियों ने भी सभी को आकर्षित किया। डीजे साउंड की धुन पर लोग नाचते-गाते हुए चल रहे थे। हर कोई जोश और उत्साह में नजर आाया। शाम करीब 5 बजे भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति और नगर निगम के तत्वावधान में शोभायात्रा गांधी ग्राउंड से रवाना हुई। जो चेतक सर्कल, हाथीपोल, देहलीगेट होते हुए नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न हुई। झांकी में फाइटर जेट राफेल, रामलला और राष्ट्रहित के कई संदेश
शोभायात्रा में झाकियां बेहद आकर्षक थीं। यहां झांकी में फाइटर जेट राफेल सेना के पराक्रम का अनूठा संदेश दे रहा था। वहीं, अयोध्या के रामलला, भगवान शिव, भारत माता, महाराणा प्रताप, दयानंद सरस्वती जैसे महापुरुषों की झांकी शामिल थी। सुरक्षा के मद्देनजर करीब तीन थानों का जाब्ता शोभायात्रा में तैनात था। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया था।


