भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज मनाया जा रहा है। महोत्सव के दिन आज सीकर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन स्कूल से शुरू होकर तापड़िया बगीची,स्टेशन रोड,जाट बाजार होते हुए वापस जैन स्कूल पहुंची। इस दौरान जैन समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में वर्तमान में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की भी झांकी सजाई गई। जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल की डिजाइन भी लगाई गई। इसके अलावा विश्व में शांति के लिए यज्ञ की झांकी, इंश्योरेंस से सस्ता इलाज,पर्यावरण संरक्षण जैसी झांकियां भी शामिल रही। वर्धमान स्कूल के टॉपर स्टूडेंट्स को 360 डिग्री पर घूमने वाली गाड़ी में बैठाया गया। शाही लवाजमे के साथ निकाली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी पुष्पवर्षा की गई। जाट बाजार में वर्धमान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। जैन समाज के विवेक कुमार पटौदी ने बताया कि आज झांकियों के वर्तमान में कई देशों के बीच चल रहे युद्ध को दर्शाते हुए अहिंसा का संदेश दिया गया है। विश्व में शांति रहे इसकी कामना की गई। अब तस्वीरों में देखिए झांकियां….


