स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, निकलेगी झांकी

स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, निकलेगी झांकी

भास्कर न्यूज | लातेहार जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली है। जिला खेल स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। इसे लेकर जिला खेल स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है। यहां उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता सोमवार पूर्वाह्न 9:05 बजे तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी। उत्कृष्ट झांकी प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा सुबह में प्रभातफेरी, दोपहर में जिला खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच और शाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डीसी और एसपी कुमार गौरव ने गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी को जोश एवं उत्साह के साथ परेड करने का निर्देश दिया है। एसपी ने परेड की टुकड़ियों में शामिल लोगों को परेड के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि मुख्य समारोह में आगुंतकों के बैठने, विधि-व्यवस्था समेत अन्य सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लातेहार|गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास कराया। पूर्वाभ्यास के दौरान सार्जेंट मेजर एवं सार्जेंट द्वारा सभी प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परेड समेत सभी तैयारियों को लेकर प्लाटूनों को भी कई अहम निर्देश दिए। विदित हो कि 26 जनवरी को प्रातः 09:05 बजे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में झंडोत्तोलन किया जाएगा। मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *