T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल जारी, सूर्या ब्रिगेड नहीं, यूएसए और नामीबिया के खिलाफ खेलेगी ये भारतीय टीम

T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल जारी, सूर्या ब्रिगेड नहीं, यूएसए और नामीबिया के खिलाफ खेलेगी ये भारतीय टीम

ICC T20 World Cup warm up schedule: T20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को ही यूएसए के खिलाफ करेगी। इससे पहले टीम इंडिया और एंडिया ए वार्म अप मैचों में एक्‍शन में नजर आएंगी। आईसीसी की ओर से टी20 वर्ल्‍ड कप वार्म अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2 फरवरी को इंडिया ए यूएसए के खिलाफ एक्‍शन में नजर आएगी तो चार फरवरी को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मुकाबला खेलेगी। इसके बाद तीसरा और अंतिम वार्म मैच नामीबिया के खिलाफ होगा, जिसमें इंडिया ए खेलती नजर आएगी।

आयुष म्‍हात्रे और वैभव सूर्यवंशी नहीं खेलेंगे इंडिया ए के लिए

बता दें कि इंडिया ए के नियमित कप्‍तान आयुष म्‍हात्रे और स्‍टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी फिलहाल अंडर-19 वर्ल्‍ड कप खेलने में व्‍यस्‍त है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाना है। ये इंडिया ए के लिए अनुपलब्‍ध रहेंगे। ऐसे में बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को एक नई टीम चुननी होगी, जिसकी घोषणा जल्‍द हो सकती है।

ICC T20 World Cup warm-up schedule

तारीख मैच वेन्‍यू समय (IST)
Feb 2 अफगानिस्‍तान vs स्‍कॉटलैंड बेंगलुरु 3:00 PM
Feb 2 इंडिया ए vs यूएसए नवी मुंबई 5:00 PM
Feb 2 कनाडा vs इटली चेन्‍नई 7:00 PM
Feb 3 श्री लंका ए vs ओमान कोलंबो 1:00 PM
Feb 3 नीदरलैंड vs जिम्‍बाब्‍वे कोलंबो 3:00 PM
Feb 3 नेपाल vs यूएई चेन्‍नई 5:00 PM
Feb 4 नामीबिया vs स्‍कॉटलैंड बेंगलुरु 1:00 PM
Feb 4 अफगानिस्‍तान vs वेस्‍इंडीज बेंगलुरु 3:00 PM
Feb 4 आयरलैंड vs पाकिस्‍तान कोलंबो 5:00 PM
Feb 4 भारत vs साउथ अफ्रीका नवी मुंबई 7:00 PM
Feb 5 ओमान vs जिम्‍बाब्‍वे कोलंबो 1:00 PM
Feb 5 कनाडा vs नेपाल चेन्‍नई 3:00 PM
Feb 5 न्‍यूजीलैंड vs यूएसए नवी मुंबई 5:00 PM
Feb 6 इटली vs यूएई चेन्‍नई 3:00 PM
Feb 6 इंडिया ए vs नामीबिया बेंगलुरु 5:00 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *