अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच में न्यूजीलैंड को 183 रन का टारगेट दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। यह ग्रुप-डी का पहला मैच है। न्यूजीलैंड ने 2 ओवर के बाद 2 विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। गुलबदीन नाईब (63) ने अर्धशतक लगाया। सेदिकुल्लाह अटल ने 29, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 और दारविश रसूली ने 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके। मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और जैकब डफी को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, जियाउर रहमान और मुजीब उर रहमान।
टी-20 वर्ल्डकप-अफगानिस्तान ने 183 रन का टारगेट दिया:न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, रहमान को लगातार दो बॉल पर विकेट


