T20 World Cup 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट हुए संजू सैमसन, कोहली के अलावा अबतक सिर्फ इस खिलाड़ी को मिला है यह अवार्ड

T20 World Cup 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट हुए संजू सैमसन, कोहली के अलावा अबतक सिर्फ इस खिलाड़ी को मिला है यह अवार्ड

सैमसन ने अबतक इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 77.33 की शानदार औसत से 232 रन बनाए हैं। अगर संजू यह अवार्ड जीत जाते हैं तो वे पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे। 

Sanju Samson, Player of the Tournament, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम दौर पर आ गया है। इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर चल रहा है।

सैमसन की जोरदार वापसी

सैमसन को इस टूर्नामेंट से ठीक पहले खराब फॉर्म की वजह से टीम से ड्रॉप कर दिया गया। लेकिन सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी टीम में वापसी हुई और उसके बाद सैमसन ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। सैमसन को नामीबिया के खिलाफ पहला मैच खेलने का मौका मिला था। उस मैच में उन्होंने 8 गेंद पर 22 रन बनाए थे, इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद पर 24 रन, वेस्टइंडीज के करो या मरो मैच में 50 गेंद पर नाबाद 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफ़ाइनल में 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेली।

232 रन ठोक चुके हैं सैमसन

सैमसन ने अबतक इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 77.33 की शानदार औसत से 232 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। वहीं दो अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्हें आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट किया है। अगर संजू यह अवार्ड जीत जाते हैं तो वे पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का रिकॉर्ड

खिलाड़ी टीम वर्ष मैच रन विकेट
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 2007 7 91 12
तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 2009 7 317 0
केविन पीटरसन इंग्लैंड 2010 6 248 0
शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया 2012 7 249 11
विराट कोहली भारत 2014 6 319 0
विराट कोहली भारत 2016 5 273 1
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 2021 7 289 0
सैम करन इंग्लैंड 2022 6 12 13
जसप्रीत बुमराह भारत 2024 8 15

कोहली दो बार चुने गए हैं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

कोहली दो बार 2014 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे। उनका अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यह अवार्ड मिला था। इन दोनों के अलावा अन्य कोई भारतीय खिलाड़ी अबतक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *