T20 World Cup 2026 Points Table Update: वेस्टइंडीज और इंग्‍लैंड टॉप पर तो भारत समेत इन तीन टीमों का नहीं खुला खाता, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

T20 World Cup 2026 Points Table Update: वेस्टइंडीज और इंग्‍लैंड टॉप पर तो भारत समेत इन तीन टीमों का नहीं खुला खाता, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-1 की पॉइ्ट्स टेबल में शीर्ष पर जगह बना ली है। आइये आपको भारत समेत अन्‍य टीमों का हाल बताते हैं। 

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कैरेबियाई टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल का लक्ष्य रखा था, लेकिन जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन पर ढेर हो गई। इस बड़ी जीत के साथ ही विंडीज ने +5.350 के शानदार नेट रन रेट के साथ सुपर-8 के ग्रुप-1 में शीर्ष पर जगह बना ली है। जबकि ग्रुप-बी में इंग्‍लैंड टॉप पर है।

सुपर-8 के ग्रुप-1 में शीर्ष पर

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की सुपर-8 स्‍टेज में अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। वेस्‍टइंडीज की टीम एक मैच जीतकर चार अंक और +5.350 के सबसे जबरदस्‍त नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, साउथ अफ्रीका एक मैच जीतकर दो अंक के साथ ही दूसरे स्‍थान पर है, क्‍योंकि उसका नेट रन रेट +3.800 है। वहीं, भारत और जिम्‍बाब्‍वे अभी तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं।

पोजिशन टीम मैच जीते हारे बेेेेेेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 वेस्‍टइंडीज 1 1 0 0 2 +5.350
2 साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 2 +3.800
3 भारत 1 0 1 0 0 -3.800
4 जिम्‍बाब्‍वे 1 0 1 0 0 -5.350

ग्रुप-2 में इंग्‍लैंड टॉप पर

सुपर-8 के ग्रुप-2 की बात करें तो इसमें श्रीलंका को हराने वाली इंग्‍लैंड टीम दो अंक और +2.550 के नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। जबकि बारिश के चलते मैच रद्द होने के चलते पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड एक-एक अंक के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर है। जबकि श्रीलंका बिना खाता खोले आखिरी स्‍थान पर है।

पोजिशन टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 इंग्‍लैंड 1 1 0 0 2 +2.550
2 पाकिस्‍तान 1 0 0 1 1 0.000
3 न्‍यूजीलैंड 1 0 0 1 1 0.000
4 श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.550

ग्रुप पॉइंट्स टेबल का गणित

सुपर 8 स्टेज में हर टीम 3 मैच खेलती है, जिसमें वह अपने ग्रुप की हर दूसरी टीम से एक बार मुकाबला करती है। टीमों को कुल पॉइंट्स के हिसाब से रैंक किया जाता है और अगर दो या ज़्यादा टीमें टाई होती हैं, तो नेट रन रेट को टाईब्रेकर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती है। जहां ग्रुप-1 की टॉपर और ग्रुप-2 दूसरे नंबर की टीम और ग्रुप-1 की दूसरे नंबर और ग्रुप-2 की शीर्ष टीमों के बीच मुकाबले खेले जाते हैं और सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *