T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका किसके फ़ाइनल में पहुंचने से भारत को होगा फायदा? इस टीम के खिलाफ बेहद खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका किसके फ़ाइनल में पहुंचने से भारत को होगा फायदा? इस टीम के खिलाफ बेहद खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भी कड़ा मुक़ाबला देखें की मिलेगा। लेकिन अगर भारत इंग्लैंड को हराकर फ़ाइनल में पहुंच जाता है तो किस टीम की जीत से भारत को फायदा होगा ये बड़ा सवाल है। 

T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज और सुपर 8 मुक़ाबले खत्म हो चुके हैं। अब सेमीफ़ाइनल का दौर शुरू होने वाला है। 4 मार्च को पहला सेमीफ़ाइनल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं 5 मार्च को गत चैम्पियन भरता और इंग्लैंड दूसरे सेमीफ़ाइनल में भेड़ेंगे, यह मुकबाल मुंबई में खेला जाएगा।

इंग्लैंड से लगातार तीसरी बार सेमीफ़ाइनल में भिड़ेगा भारत

भारत इंग्लैंड से लगातार तीसरी बार सेमीफ़ाइनल में भिड़ेगा। इससे पहले दोनों देश 2022 और 2024 वर्ल्ड कप में भीड़ चुके हैं। 2022 में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। वहीं भारत ने इसका बदला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लिया और इंग्लैंड को सेमीफ़ाइनल में 67 रनों से हराया था। ऐसे में अब यह तीसरा मुक़ाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुक़ाबला

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भी कड़ा मुक़ाबला देखें की मिलेगा। लेकिन अगर भारत इंग्लैंड को हराकर फ़ाइनल में पहुंच जाता है तो किस टीम की जीत से भारत को फायदा होगा ये बड़ा सवाल है। तो आइए एक नार डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड पर।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अबतक 9 मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से पांच भारत ने जीते हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने तीन में जीत हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 मुक़ाबले में भारत को बुरी तरह हराया था। इसके अलावा 2022 और 2009 टी20 वर्ल्ड कप में भी अफ्रीका ने भारत पर जीत दर्ज़ की थी। 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से जीत दर्ज़ की थी। वहीं 2009 में अफ्रीका ने भारत को 12 रन से हराया था। ओवरऑल आंकड़ों पर नज़र डालें तो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अबतक 36 टी20 मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से 21 भारत ने जीते हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 14 में जीत हासिल की है। एक मुक़ाबला रद्द हुआ है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

टी20 में भारत न्यूजीलैंड से आज तक एक भी मुक़ाबला नहीं जीत पाया है। दोनों टीमें तीन बार आमने -सामने आई हैं और तीनों की बार कीवी टीम ने भारत की शिकस्त दी है। दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 के सुपर सिक्स मुक़ाबले में आमने सामने आई थीं, तब कीवी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड ने 47 रन से भारत को हराय था। वहीं 2021 में कीवी टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज़ की थी। ओवरऑल आंकड़ों पर नज़र डालें तो न्यूजीलैंड और भारत के बीच अबतक 30 टी20 मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 11 में जीत हासिल की है। भारत को मिली इन 18 जीतों में 2 जीत सुपर ओवर की भी हैं।

फ़ाइनल नहीं होगा आसान

इसका मतलब है कि अगर न्यूजीलैंड फ़ाइनल में पहुंचता है तो भारत को उसे हराना मुश्किल साबित होगा। क्योंकि वह अबतक टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से एक भी मुक़ाबला नहीं जीत पाया है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका बेहतरीन फॉर्म में है और अबतक इस टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मुक़ाबला नहीं हारा है। सुपर 8 में भारत को प्रोटियाज ने 76 रनों के बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में फ़ाइनल में आसान तो दक्षिण अफ्रीका भी नहीं होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *