T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच देखने आएंगे बांग्लादेश क्रिकेट के चीफ, क्या सुलझेंगे BCCI और BCB के रिश्ते?

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच देखने आएंगे बांग्लादेश क्रिकेट के चीफ, क्या सुलझेंगे BCCI और BCB के रिश्ते?

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान BCB और BCCI के बीच तनाव कम करने के लिए ICC ने एक खास मीटिंग बुलाई है। जानें मुस्तफिजुर रहमान और वर्ल्ड कप विवाद पर क्या बोले BCB चीफ… 

IND vs PAK, BCCI and BCB Meeting: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले के दौरान मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी एक बड़ी हलचल होने वाली है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) चीफ अमीनुल इस्लाम रविवार को कोलंबो में मौजूद रहेंगे और उम्मीद है कि ICC की पहल पर होने वाली यह मीटिंग भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ी कड़वाहट को कम कर सकती है।

ये थी विवाद की जड़

पिछले कुछ हफ्तों से दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं। इसके पीछे दो मुख्य कारण थे पहला, मुस्तफिजुर रहमान का मामला जहां BCCI ने अज्ञात कारणों का हवाला देते हुए मुस्तफिजुर रहमान को उनकी IPL टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स) से रिलीज करने का आदेश दिया था।
फिर दूसरा, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि, जय शाह की अगुवाई वाली ICC ने सुरक्षा जांच के बाद इसे खारिज कर दिया और अंत में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

कोलंबो में एशियाई ब्लॉक की बैठक

अमीनुल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि ICC ने भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने पांच एशियाई देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) के प्रतिनिधियों को एक साथ बुलाया है। इसलिए ताकि सभी बोर्ड के लोग साथ बैठकर मैच देखें और आपस में बात करें जिससे बिगड़ते रिश्तों को सुधारा जा सके। जब अमीनुल से पूछा गया कि क्या यह BCCI के साथ रिश्तों को फिर से शुरू करने का मौका है, तो उन्होंने कहा, ‘आप इसे कुछ ऐसा ही मान सकते हैं।’

पाकिस्तान का दखल

इस विवाद ने तब गहरा मोड़ ले लिया, जब पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में श्रीलंका और बांग्लादेश के समझाने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस फैसले को वापस ले लिया।

अब आगे क्या?

BCB चीफ ने साफ किया है कि वे अब भविष्य के लिए पुख्ता सुरक्षा और स्पष्ट नियम चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अब एक औपचारिक समझौता (MoU) करेंगे। यह लाइन-बाय-लाइन डॉक्यूमेंट होगा ताकि भविष्य में कोई संदेह न रहे। ICC के साथ इस बारे में बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है।’

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *