मोइनुल हक स्टेडियम में आज स्विमिंग पूल का शुभारंभ:आम लोग कर सकते तैराकी, पुरुष-महिलाओं के लिए उपलब्ध; 10000 रुपये लगेगा चार्ज

मोइनुल हक स्टेडियम स्थित चन्द्रगुप्त जल बिहार स्विमिंग पूल का शुभारंभ हुआ। आज से ये आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए अलग से अभ्यास करने के लिए समय दिया गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तैराकी सीखने और प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों और आम लोगों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस स्विमिंग पूल को आज से आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह स्विमिंग पूल हाफ ओलंपिक साइज के स्टैंडर्ड का है, जिसकी लंबाई 25 मीटर, चौड़ाई 11 मीटर और गहराई 10 फीट है। इसके उद्घाटन के बाद स्विमिंग पूल की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। सुबह 6 से 7 बजे तक पुरुषों के लिए स्विमिंग पूल उपलब्ध यह स्विमिंग पूल सुबह 6 से 7 बजे तक पुरुषों के लिए, 7 से 8 बजे तक पुरुष और बच्चों के लिए, 8 से 9 बजे तक महिलाओं के लिए और 9 से 10 बजे तक पुरुष और अतिथि सदस्यों के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं, शाम को 4 से 5 बजे तक राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए, 5 से 6 बजे तक महिलाओं और अतिथि सदस्यों के लिए, 6 से 7 बजे तक पारिवारिक सदस्यों और बच्चों के लिए तथा 7 से 8 बजे तक पुरुषों और अतिथि सदस्यों के लिए स्विमिंग करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिला और पुरुषों के लिए 10000 रुपये शुल्क इसमें स्विमिंग की सुविधा अप्रैल से अक्टूबर तक उपलब्ध है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा स्विमिंग पूल की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सदस्यता शुल्क रखा गया है। वयस्क महिला और पुरुषों के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक का सदस्यता शुल्क 10,000 रुपये और एक महीने के लिए प्रति व्यक्ति 3500 रुपये है। वहीं, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 7000 और एक माह के लिए 2000 रुपये हैं। राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक के लिए 3000 और एक महीने के लिए 500 रुपये है। पारिवारिक सदस्यता शुल्क 21000 और एक महीने के लिए 7000 रुपये है, जिनमें एक पुरुष एक महिला और एक या दो बच्चे शामिल होंगे। अतिथि सदस्यों के लिए 200 रुपये प्रति घंटे की सदस्यता शुल्क लागू रहेगी। मोइनुल हक स्टेडियम स्थित चन्द्रगुप्त जल बिहार स्विमिंग पूल का शुभारंभ हुआ। आज से ये आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए अलग से अभ्यास करने के लिए समय दिया गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तैराकी सीखने और प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों और आम लोगों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस स्विमिंग पूल को आज से आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह स्विमिंग पूल हाफ ओलंपिक साइज के स्टैंडर्ड का है, जिसकी लंबाई 25 मीटर, चौड़ाई 11 मीटर और गहराई 10 फीट है। इसके उद्घाटन के बाद स्विमिंग पूल की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। सुबह 6 से 7 बजे तक पुरुषों के लिए स्विमिंग पूल उपलब्ध यह स्विमिंग पूल सुबह 6 से 7 बजे तक पुरुषों के लिए, 7 से 8 बजे तक पुरुष और बच्चों के लिए, 8 से 9 बजे तक महिलाओं के लिए और 9 से 10 बजे तक पुरुष और अतिथि सदस्यों के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं, शाम को 4 से 5 बजे तक राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए, 5 से 6 बजे तक महिलाओं और अतिथि सदस्यों के लिए, 6 से 7 बजे तक पारिवारिक सदस्यों और बच्चों के लिए तथा 7 से 8 बजे तक पुरुषों और अतिथि सदस्यों के लिए स्विमिंग करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिला और पुरुषों के लिए 10000 रुपये शुल्क इसमें स्विमिंग की सुविधा अप्रैल से अक्टूबर तक उपलब्ध है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा स्विमिंग पूल की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सदस्यता शुल्क रखा गया है। वयस्क महिला और पुरुषों के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक का सदस्यता शुल्क 10,000 रुपये और एक महीने के लिए प्रति व्यक्ति 3500 रुपये है। वहीं, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 7000 और एक माह के लिए 2000 रुपये हैं। राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक के लिए 3000 और एक महीने के लिए 500 रुपये है। पारिवारिक सदस्यता शुल्क 21000 और एक महीने के लिए 7000 रुपये है, जिनमें एक पुरुष एक महिला और एक या दो बच्चे शामिल होंगे। अतिथि सदस्यों के लिए 200 रुपये प्रति घंटे की सदस्यता शुल्क लागू रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *