औरंगाबाद में दो कार की टक्कर के बाद लगी आग:हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ी स्विफ्ट डिजायर, अर्टिगा भी हुई पूरी क्षतिग्रस्त

औरंगाबाद में दो कार की टक्कर के बाद लगी आग:हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ी स्विफ्ट डिजायर, अर्टिगा भी हुई पूरी क्षतिग्रस्त

औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड के पास मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच टक्कर हो गई। स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार जलने लगी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी चंदन ने बताया कि घटना रात करीब 2 बजे की है। पहले दोनों कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसके बाद स्विफ्ट डिजायर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार से धुआं निकलने लगा और फिर उसमें आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने तक स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह जल चुकी थी। घायल को हायर सेंटर भेजा हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य कार सवारों की पहचान में पुलिस जुटी है। गनीमत रही कि आग की लपटें अर्टिगा कार तक नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में सीएनजी लगा था। यदि आग उस वाहन तक फैल जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और आसपास मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
हादसे का कारण पता किया जा रहा घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड के पास मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच टक्कर हो गई। स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार जलने लगी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी चंदन ने बताया कि घटना रात करीब 2 बजे की है। पहले दोनों कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसके बाद स्विफ्ट डिजायर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार से धुआं निकलने लगा और फिर उसमें आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने तक स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह जल चुकी थी। घायल को हायर सेंटर भेजा हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य कार सवारों की पहचान में पुलिस जुटी है। गनीमत रही कि आग की लपटें अर्टिगा कार तक नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में सीएनजी लगा था। यदि आग उस वाहन तक फैल जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और आसपास मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
हादसे का कारण पता किया जा रहा घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *