बॉयफ्रेंड के सामने एक्स हसबैंड ऋतिक से बात कर रही थीं सुजैन, अर्सलान गोनी ने तुरंत छीना फोन, हो गए ट्रोल

बॉयफ्रेंड के सामने एक्स हसबैंड ऋतिक से बात कर रही थीं सुजैन, अर्सलान गोनी ने तुरंत छीना फोन, हो गए ट्रोल

Arslan Goni Snatches Sussanne Khan Phone: बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे पल अक्सर सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का कारण बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं। अचानक चलते-चलते अर्सलान ने सुजैन के हाथों से उनका फोन छीन लिया। बस फिर क्या था पैपराजी के कैमरों में ये पल कैद हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

क्या है वायरल वीडियो में खास? (Arslan Goni-Sussanne Khan)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजैन खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त फोन पर किसी से बातचीत कर रही होती हैं। तभी अर्सलान गोनी मजाकिया अंदाज में उनका फोन छीन लेते हैं। जैसे ही कैमरा फोन की स्क्रीन पर जाता है, वीडियो कॉल पर ऋतिक रोशन नजर आते हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं, जबकि सुजैन और अर्सलान के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई देती है। सुजैन को एक्स हसबैंड ऋतिक से वीडियो कॉल पर बात करते देख अर्सलान का यूं मजाकिया अंदाज में फोन खींचना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने तरह-तरह के रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया।

परिवार संग छुट्टियां और ऋतिक का बर्थडे

बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब की है जब सुजैन खान और अर्सलान गोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट रहे थे। खास बात यह है कि दोनों ऋतिक रोशन का जन्मदिन भी साथ में सेलिब्रेट करने गए थे। अब ये तो हर कोई जानता है कि सुजैन और ऋतिक के बीच तलाक के बाद भी दोस्ती बनी हुई है।

ऋतिक और सुजैन का रिश्ता

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक साल 2014 में हो चुका है। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट नहीं आई। वो अपने दोनों बेटों की परवरिश मिलकर करते हैं और कई मौकों पर साथ नजर भी आते हैं। इतना ही नहीं, दोनों अपने-अपने पार्टनर्स- अर्सलान गोनी और सबा आजाद के साथ भी पारिवारिक समय बिताते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही फैंस और यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने अर्सलान गोनी के इस अंदाज को क्यूट और कॉन्फिडेंट बताया, तो कुछ ने दोनों को जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ऋतिक से अर्सलान का मुकाबला हो ही नहीं सकता। वहीं एक और यूजर ने लिखा- रब ने बना दी जोड़ी।

वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन

काम की बात करें तो ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म टाइम ट्रैवल और जादू की वापसी जैसे बड़े कॉन्सेप्ट्स पर आधारित होगी। खास बात यह है कि इस बार ऋतिक न सिर्फ अभिनय बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। फिल्म के 2027 तक रिलीज होने की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *