वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा गांव में गुरुवार की सुबह युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रदुम पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदुम तीन दिन पहले अपने ससुराल भदोही के माधोसिंह गया था। वह बुधवार की रात घर लौटा था। गुरुवार की सुबह कमरे में उसका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।


