युवक की संदिग्ध-मौत, भाई का आरोप प्लानिंग से किया मर्डर:पत्नी-पड़ोसी युवक ने बनाई योजना; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, पुलिस जुटी जांच में

युवक की संदिग्ध-मौत, भाई का आरोप प्लानिंग से किया मर्डर:पत्नी-पड़ोसी युवक ने बनाई योजना; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, पुलिस जुटी जांच में

बाड़मेर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसकी पत्नी और एक युवक पर प्लानिंग से मर्डर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव को हॉस्पिटल क मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके आधी रात की है। पुलिस को सूचना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मिली है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया 10-11 मार्च की रात करीब 2 बजे भाभी का फोन आया। आपके भाई की तबीयत ठीक नहीं है जल्दी घर आओ। तब चाचा को घर पर भेजा। वहां पर चाचा देखा कि भाई मृत अवस्था में रोहिड़ा के पेड़ के नीचे पड़ा था। भाभी ने चाचा से कहा कि फांसी खा ली है। भाई ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट में लिखा कि भाभी और उसके पड़ोसी युवक के साथ बीते दो सालों से अवैध संबंध है। बीते साल भाभी को पड़ोसी युवक को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। भाभी से रेप का मामला दर्ज करवाया। लेकिन दबाव में डालकर राजीनामा करवा दिया था। परिजनों का आरोप है कि 10 मार्च यानी मंगलवार की रात को भाभी प्लानिंग के तहत पड़ोसी युवक को घर पर बुलाया। दोनों ने प्लानिंग के तहत देर रात बाद गला घोटकर मर्डर कर दिया। डीएसपी जेठाराम मेघवाल ने बताया- चौहटन पुलिस को दोपहर 1 बजे सूचना मिली थी कि तब पुलिस मौके पर पहुंची। उसके गले में फंदे का निशान था। उसके भाई ने रिपोर्ट दी है। उसने प्लानिंग के तहत मर्डर करने का संदेह जताया है। आरोप पत्नी और एक अन्य युवक पर लगाया है। पुलिस गई तब फंदे पर नहीं था, चारपाई पर मृत हालात में था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रहे है। हर चीज की गहराई से जांच करेंगे। पुलिस को आज दोपहर एक बजे मिली थी। परिजनों का कहना है कि रात की घटना है। मृतक के चार बच्चे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 11 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे है। जिसमें दो लड़के और दो लड़किया है। सबसे बड़ा लड़का 10 साल का है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *