जहानाबाद में महिला की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जहानाबाद में महिला की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलैया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान कुंती देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता उमेश मांझी ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले अपनी बेटी कुंती देवी की शादी पलैया गांव निवासी नीतीश मांझी से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिन पहले ही कुंती देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से ससुराल वाले उसे ताने मार रहे थे। तबीयत खराब की मिली सूचना, गांव पहुंचे तो मृत पाया परिजनों के अनुसार, उन्हें अचानक कुंती देवी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जब वे पलैया गांव पहुंचे, तो उन्होंने कुंती देवी को मृत पाया। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि कुंती देवी की गला दबाकर हत्या की गई है और इसमें उसके पति नीतीश मांझी और सास शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलैया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान कुंती देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता उमेश मांझी ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले अपनी बेटी कुंती देवी की शादी पलैया गांव निवासी नीतीश मांझी से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि 15 दिन पहले ही कुंती देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से ससुराल वाले उसे ताने मार रहे थे। तबीयत खराब की मिली सूचना, गांव पहुंचे तो मृत पाया परिजनों के अनुसार, उन्हें अचानक कुंती देवी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जब वे पलैया गांव पहुंचे, तो उन्होंने कुंती देवी को मृत पाया। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि कुंती देवी की गला दबाकर हत्या की गई है और इसमें उसके पति नीतीश मांझी और सास शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *