पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मृतक की पहचान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर देवी स्थान कुआं के पास रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है। जो दुकान चलाता था। राहुल गर्दनीबाग इलाके में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में पिछले 3 साल से रह रहा था। मृतक की मां संगीता देवी ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे बहू का फोन आया। उसने बताया कि राहुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मां और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि राहुल की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन राहुल के शव को अपने साथ जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित घर ले आए। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि राहुल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जिससे संदेह गहरा गया। मृतक के भाई नीरज कुमार ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मुझे जानकारी मिली कि मेरे भाई की हत्या हुई है। उसे मार दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी राहुल के पक्ष के लोगों ने गर्दनीबाग थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर देवी स्थान कुआं के पास स्थित आवास पर पहुंची और शव की जांच की। पुलिस ने भी शरीर पर जख्म के निशान पाए, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मृतक की पहचान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर देवी स्थान कुआं के पास रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है। जो दुकान चलाता था। राहुल गर्दनीबाग इलाके में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में पिछले 3 साल से रह रहा था। मृतक की मां संगीता देवी ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे बहू का फोन आया। उसने बताया कि राहुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मां और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि राहुल की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन राहुल के शव को अपने साथ जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित घर ले आए। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि राहुल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जिससे संदेह गहरा गया। मृतक के भाई नीरज कुमार ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मुझे जानकारी मिली कि मेरे भाई की हत्या हुई है। उसे मार दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी राहुल के पक्ष के लोगों ने गर्दनीबाग थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर देवी स्थान कुआं के पास स्थित आवास पर पहुंची और शव की जांच की। पुलिस ने भी शरीर पर जख्म के निशान पाए, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


