फलका हाजत में राकेश यादव की संदिग्ध मौत:कटिहार में पप्पू यादव ने परिजन से की मुलाकात, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फलका हाजत में राकेश यादव की संदिग्ध मौत:कटिहार में पप्पू यादव ने परिजन से की मुलाकात, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कटिहार जिले के फलका थाना में राकेश कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। इस घटना के विरोध में हुए बवाल के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज फलका प्रखंड के गोपाल पट्टी गांव स्थित मृतक के आवास पहुंचे। सांसद पप्पू यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग इस दौरान सांसद ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने फलका थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद के आगमन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने परिजनों के साथ न्याय की अपील की। फिलहाल, क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कटिहार जिले के फलका थाना में राकेश कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। इस घटना के विरोध में हुए बवाल के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज फलका प्रखंड के गोपाल पट्टी गांव स्थित मृतक के आवास पहुंचे। सांसद पप्पू यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग इस दौरान सांसद ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने फलका थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद के आगमन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने परिजनों के साथ न्याय की अपील की। फिलहाल, क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *