मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान 19 साल की ममता खातून के रूप में हुई है, जिनकी शादी मोहम्मद सेराज से हुई थी। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। ममता की तीन महीने पहले ही अहियापुर में की गई थी। मृतका के पिता ने गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मोहम्मद माजिद ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी ममता की शादी 3 महीने पहले बड़े धूमधाम से अहियापुर के रहने वाले मोहम्मद सेराज के साथ की थी। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में 5 लाख रुपए दहेज के रूप में दिए थे। मृतका के पिता बोले- शादी के बाद ससुरालवालों की डिमांड बढ़ी पिता मोहम्मद माजिद का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों की लालच बढ़ गई। वे अतिरिक्त पैसों की मांग को लेकर ममता को लगातार प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों ने बताया कि दहेज के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पिता ने कहा- 2 दिन पहले ही 2 लाख रुपए और दिए थे मोहम्मद माजिद के अनुसार, “शादी के समय मांगी गई रकम के अलावा भी पैसों की मांग जारी थी। अभी दो दिन पहले ही हमने उन्हें 2 लाख रुपए और दिए थे ताकि हमारी बेटी सुखी रहे। लेकिन उन्हें इतने से भी संतोष नहीं हुआ और अंततः उन्होंने गला दबाकर मेरी बेटी की जान ले ली।” पिता ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन परिजन की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी’ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने स्पष्ट किया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से भगवतीपुर गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतका के ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान 19 साल की ममता खातून के रूप में हुई है, जिनकी शादी मोहम्मद सेराज से हुई थी। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। ममता की तीन महीने पहले ही अहियापुर में की गई थी। मृतका के पिता ने गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मोहम्मद माजिद ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी ममता की शादी 3 महीने पहले बड़े धूमधाम से अहियापुर के रहने वाले मोहम्मद सेराज के साथ की थी। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में 5 लाख रुपए दहेज के रूप में दिए थे। मृतका के पिता बोले- शादी के बाद ससुरालवालों की डिमांड बढ़ी पिता मोहम्मद माजिद का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों की लालच बढ़ गई। वे अतिरिक्त पैसों की मांग को लेकर ममता को लगातार प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों ने बताया कि दहेज के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पिता ने कहा- 2 दिन पहले ही 2 लाख रुपए और दिए थे मोहम्मद माजिद के अनुसार, “शादी के समय मांगी गई रकम के अलावा भी पैसों की मांग जारी थी। अभी दो दिन पहले ही हमने उन्हें 2 लाख रुपए और दिए थे ताकि हमारी बेटी सुखी रहे। लेकिन उन्हें इतने से भी संतोष नहीं हुआ और अंततः उन्होंने गला दबाकर मेरी बेटी की जान ले ली।” पिता ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन परिजन की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी’ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने स्पष्ट किया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से भगवतीपुर गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतका के ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *