चित्रकूट में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप, फंदे से शव मिला

चित्रकूट में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप, फंदे से शव मिला

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के लोरी गांव में शनिवार को 24 वर्षीय सीमा देवी पत्नी अजय सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। मायके ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप सीमा देवी की शादी करीब दो साल पहले सीतापुर चौकी क्षेत्र के चित्ररागोकुलपुर गांव में हुई थी। मृतका के चाचा नंदू पटेल ने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से कर रही जांच थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की जांच की दिशा तय होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *