बेतिया में ठेकेदार के निजी गार्ड की संदिग्ध मौत:सिर दर्द की शिकायत के बाद आराम करने गए थे, पुलिस ने जब्त की लाइसेंसी बंदूक

बेतिया में ठेकेदार के निजी गार्ड की संदिग्ध मौत:सिर दर्द की शिकायत के बाद आराम करने गए थे, पुलिस ने जब्त की लाइसेंसी बंदूक

बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के निजी बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने बीती रात सिर दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें आराम करने के लिए उनके कमरे में भेजा गया, जहां उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर से न निकलने पर पुलिस को सूचना दी सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले, तो घर के लोगों ने उन्हें कई बार आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर गुरप्रीत सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। कई सालों से ठेकेदार के बॉडीगार्ड थे गुरप्रीत सिंह पंजाब के सोलहपुर गांव के निवासी थे और कई वर्षों से बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के साथ बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनके पास एक लाइसेंसी बंदूक थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सभी की नजरें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के निजी बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने बीती रात सिर दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें आराम करने के लिए उनके कमरे में भेजा गया, जहां उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर से न निकलने पर पुलिस को सूचना दी सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले, तो घर के लोगों ने उन्हें कई बार आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर गुरप्रीत सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। कई सालों से ठेकेदार के बॉडीगार्ड थे गुरप्रीत सिंह पंजाब के सोलहपुर गांव के निवासी थे और कई वर्षों से बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के साथ बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनके पास एक लाइसेंसी बंदूक थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सभी की नजरें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *