भागलपुर में दोस्तों के साथ पार्टी में गए करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोयला खुर्द गांव की है। मृतक की पहचान अशोक यादव के बेटे गोलू यादव (33) के रूप में हुई है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे गनदेव कापरी के फोन पर गोलू यादव की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके बड़े भाई निर्मल यादव को दी। सूचना मिलने पर निर्मल यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोस्तों ने गोलू को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब मायागंज अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर मृतक के बड़े भाई निर्मल यादव ने बताया कि शाम करीब 7 बजे उनका भाई घर पर था। गनदेव कापरी ने उसे शराब पार्टी में बुलाया था। उसके साथ अमित यादव, मंसूर पासवान और लालू यादव भी मौजूद थे। निर्मल यादव ने आरोप लगाया कि गनदेव कापरी ने फोन कर बताया कि उनका भाई बेहोश हो गया है। इसके बाद वह बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में बताया गया कि उसे जगदीशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्मल यादव ने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या की है। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। निर्मल घर का सबसे छोटा बेटा था, वह मजदूरी कर घर का भरण पोषण करता था। तीन साल पहले उनकी शादी हुई है, एक बच्चा भी है। गुरुवार को देर शाम 7:00 बजे वह घर में किसी को बिन बताए अपने दोस्तों के कहने पर पार्टी में गया हुआ था। तभी यह घटना हुई। शुक्रवार को मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। भागलपुर में दोस्तों के साथ पार्टी में गए करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोयला खुर्द गांव की है। मृतक की पहचान अशोक यादव के बेटे गोलू यादव (33) के रूप में हुई है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे गनदेव कापरी के फोन पर गोलू यादव की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके बड़े भाई निर्मल यादव को दी। सूचना मिलने पर निर्मल यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोस्तों ने गोलू को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब मायागंज अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर मृतक के बड़े भाई निर्मल यादव ने बताया कि शाम करीब 7 बजे उनका भाई घर पर था। गनदेव कापरी ने उसे शराब पार्टी में बुलाया था। उसके साथ अमित यादव, मंसूर पासवान और लालू यादव भी मौजूद थे। निर्मल यादव ने आरोप लगाया कि गनदेव कापरी ने फोन कर बताया कि उनका भाई बेहोश हो गया है। इसके बाद वह बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में बताया गया कि उसे जगदीशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्मल यादव ने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या की है। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। निर्मल घर का सबसे छोटा बेटा था, वह मजदूरी कर घर का भरण पोषण करता था। तीन साल पहले उनकी शादी हुई है, एक बच्चा भी है। गुरुवार को देर शाम 7:00 बजे वह घर में किसी को बिन बताए अपने दोस्तों के कहने पर पार्टी में गया हुआ था। तभी यह घटना हुई। शुक्रवार को मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।


