भोजपुर में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:पिता बोले- पिज्जा खाने से बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त होने के बाद घर में गिर गया था

भोजपुर में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:पिता बोले- पिज्जा खाने से बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त होने के बाद घर में गिर गया था

भोजपुर में संदिग्ध हालत में 15 साल के लड़के की मौत हो गई। पिज्जा खाने के बाद गुरुवार देर शाम बाजार से घर लौटा था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सरकारी टीचर विनय कुमार केसरी के पुत्र बलवीर विनय(15) के तौर पर हुई। दसवीं क्लास में पढ़ता था। इसी साल बोर्ड का एग्जाम देने वाला था। घटना बिहिया नगर ब्लॉक रोड की है।
उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल लाया था विनय कुमार केसरी ने बताया कि मैं रिश्तेदारी में बक्सर गया था। वहां से रात 10 बजे घर लौटा था। इसके बाद सो गया। आज(शुक्रवार) सुबह 4 बजे के करीब मेरी मां ने बताया कि बलवीर की तबीयत खराब है। उल्टी और दस्त हो रहा है। घर में गिर गया है, उससे उठा नहीं जा रहा है। तुरंत उठाकर बिहिया पीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने तीन-चार इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप- पिज्जा खाने से मौत हुई है विनय कुमार केसरी ने आगे बताया कि देर शाम उसने अपने दोस्त गौतम कुमार के घर के पास एक दुकान में पिज्जा खाया था। मैंने उसे फोन किया तो उसने बताया कि यहीं दुकान पर पिज्जा खा रहा हूं। पिज्जा खाने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी है। घर में मचा कोहराम मौत की सूचना पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृत छात्र तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां कुसुम कुमारी, भाई सत्यवीर विनय और बहन श्यामली कुमारी है। पिता सरकारी टीचर है। बिलौटी गांव स्थित इंद्रा आवास मध्य विद्यालय में पोस्टिंग है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में 15 साल के लड़के की मौत हो गई। पिज्जा खाने के बाद गुरुवार देर शाम बाजार से घर लौटा था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सरकारी टीचर विनय कुमार केसरी के पुत्र बलवीर विनय(15) के तौर पर हुई। दसवीं क्लास में पढ़ता था। इसी साल बोर्ड का एग्जाम देने वाला था। घटना बिहिया नगर ब्लॉक रोड की है।
उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल लाया था विनय कुमार केसरी ने बताया कि मैं रिश्तेदारी में बक्सर गया था। वहां से रात 10 बजे घर लौटा था। इसके बाद सो गया। आज(शुक्रवार) सुबह 4 बजे के करीब मेरी मां ने बताया कि बलवीर की तबीयत खराब है। उल्टी और दस्त हो रहा है। घर में गिर गया है, उससे उठा नहीं जा रहा है। तुरंत उठाकर बिहिया पीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने तीन-चार इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप- पिज्जा खाने से मौत हुई है विनय कुमार केसरी ने आगे बताया कि देर शाम उसने अपने दोस्त गौतम कुमार के घर के पास एक दुकान में पिज्जा खाया था। मैंने उसे फोन किया तो उसने बताया कि यहीं दुकान पर पिज्जा खा रहा हूं। पिज्जा खाने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी है। घर में मचा कोहराम मौत की सूचना पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृत छात्र तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां कुसुम कुमारी, भाई सत्यवीर विनय और बहन श्यामली कुमारी है। पिता सरकारी टीचर है। बिलौटी गांव स्थित इंद्रा आवास मध्य विद्यालय में पोस्टिंग है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *