मधेपुरा में 1 साल के मासूम की संदिग्ध मौत:मां की हालत गंभीर, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप; पति समेत चार पर केस दर्ज

मधेपुरा में 1 साल के मासूम की संदिग्ध मौत:मां की हालत गंभीर, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप; पति समेत चार पर केस दर्ज

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत के गोपाली टोला (वार्ड-12) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का इलाज सहरसा के एक प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है। घटना को लेकर मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में 8 अप्रैल को मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप जानकारी के अनुसार, गोपाली टोला निवासी नीलसागर यादव की पत्नी स्वाति कुमारी (25) और उनके एक वर्षीय पुत्र को ससुराल पक्ष द्वारा जहर दिया गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई, जबकि स्वाति कुमारी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। पांच लाख रुपये और जमीन की मांग पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से नीलसागर यादव के साथ हुई थी। शादी के समय करीब 2.50 लाख रुपये उपहार स्वरूप दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति नीलसागर यादव, ससुर देवानंद यादव और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और जमीन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर स्वाति के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। 6 अप्रैल को कमरे में बंद कर मारपीट आवेदन के मुताबिक, 6 अप्रैल की सुबह आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर स्वाति के साथ फिर मारपीट की और उसे घर में बंद कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान स्वाति और उसके बच्चे को जबरन जहर खिला दिया गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, लेकिन उन्हें बच्चे का शव देखने तक नहीं दिया गया। हालांकि स्वाति में हल्की सांस चलती देख परिजन उसे इलाज के लिए सहरसा ले गए। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार को एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भागलपुर भेजा जाएगा। एएसपी बोले-मामले की जांच की जा रही एएसपी प्रवेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत के गोपाली टोला (वार्ड-12) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का इलाज सहरसा के एक प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है। घटना को लेकर मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में 8 अप्रैल को मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप जानकारी के अनुसार, गोपाली टोला निवासी नीलसागर यादव की पत्नी स्वाति कुमारी (25) और उनके एक वर्षीय पुत्र को ससुराल पक्ष द्वारा जहर दिया गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई, जबकि स्वाति कुमारी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। पांच लाख रुपये और जमीन की मांग पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से नीलसागर यादव के साथ हुई थी। शादी के समय करीब 2.50 लाख रुपये उपहार स्वरूप दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति नीलसागर यादव, ससुर देवानंद यादव और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और जमीन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर स्वाति के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। 6 अप्रैल को कमरे में बंद कर मारपीट आवेदन के मुताबिक, 6 अप्रैल की सुबह आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर स्वाति के साथ फिर मारपीट की और उसे घर में बंद कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान स्वाति और उसके बच्चे को जबरन जहर खिला दिया गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, लेकिन उन्हें बच्चे का शव देखने तक नहीं दिया गया। हालांकि स्वाति में हल्की सांस चलती देख परिजन उसे इलाज के लिए सहरसा ले गए। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार को एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भागलपुर भेजा जाएगा। एएसपी बोले-मामले की जांच की जा रही एएसपी प्रवेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *