आजमगढ़ में थाने से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी:12 घंटे बाद भी थाने की पुलिस खाली हाथ, घटना पर मिट्टी डाल रही थाने की पुलिस

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाने की पुलिस कस्टडी से मऊ से हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध चोरी के आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। रानी की सराय थाने के पुलिसकर्मी मंगलवार की रात चोरी के मामले में दबिश देकर मऊ से गोलू नाम के युवक को हिरासत में लेकर आए थे। बुधवार को थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव आरोपी से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी गोलू थाने से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाने के पुलिसकर्मी और होमगार्ड युवक के पीछे काफी दूर तक दौड़े पर थाने की पुलिस को खाली हाथ होकर लौटना पड़ा। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी थाने की पुलिस अभी तक खाली हाथ है। थाने से पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में थाने के प्रभारी सुनील कुमार सिंह इस पूरी घटना पर मिट्टी डालते नजर आए। उन्होंने इस तरह की किसी भी घटना से पूरी तरह से इनकार किया है। थाने की पुलिस के झूठ बोलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी डीआईजी आवास के बाहर 29 मार्च 2025 को फायरिंग के मामले में भी घटना से थाने के प्रभारी ने इनकार किया था। हालांकि बाद में घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। मौका देखकर फरार हुआ आरोपी
चोरी के मामले में मऊ से पकड़ कर लाया गया गोलू नामक आरोपी थाने की पुलिस की व्यस्तता देखकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागने से थाने की पुलिस हॉफ्ती नजर आई। हालांकि इस बारे में थाने के सभी पुलिस कर्मियों ने चुप्पी साधने में ही भलाई समझी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *