कल्याणपुर में महिला से चेन लूटी:सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

कल्याणपुर में महिला से चेन लूटी:सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के कल्याणपुर में सब्जी खरीद रही महिला से बीच सड़क स्कूटी सवार शातिरों ने चेन लूट कि घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज़ खंगाल रही पुलिस जल्द होगा घटना का खुलासा कल्याणपुर थाना क्षेत्र कल्याणपुर कला निवासी राकेश त्रिपाठी की कल्याणपुर केशव रोड पर शिवाय दूध डेरी है परिवार में पत्नी कुसुमलता त्रिपाठी व व एक बेटा कुणाल त्रिपाठी है। कुसुमलता त्रिपाठी ने बताया की वह मंगलवार देर शाम कल्याणपुर आवास विकास एक में सब्जी खरीदने गई थी। तभी वह फल की दुकान पर सामान खरीद रही थी। तभी एक स्कूटी से दो युवक आये और पीछे से चेन तोड़कर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर कुछ राहगीरों शातिरों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वह स्कूटी लहराते हुए भाग निकले। महिला ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स ऐसीपी कल्याणपुर मौके पर पहुँचे और क्षेत्र में लगे कैमरो की फुटेज़ खंगाले। कैमरे में कुछ संदिग्ध कैद हुए है। पुलिस ने फुटेज़ के आधार पर शातिरों की तलाश में जुट गई है। बोले ऐसीपी कल्याणपुर ऐसीपी आशुतोष कुमार ने बताया की क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे कुछ संदिग्ध दिखे। फुटेज के आधार पर शातिरों की तलाश की जा रही है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *