पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसकी पहचान फुलवारी शरीफ निवासी सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है। वह Air India की फ्लाइट संख्या 1892 से दिल्ली जाने वाला था। पूछताछ के दौरान सैयद मोहसिन अली ने खुद को जेडीयू का नेता बताया है। फिलहाल पुलिस उससे कारतूस रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है। स्कैनिंग में मिला कारतूसन जानकारी के मुताबिक, बोर्डिंग से पहले जब उसके लगेज की स्कैनिंग की गई, तो उसमें 3 कारतूस पाए गए। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। लाइसेंस और दस्तावेज की जांच आरोपी को एयरपोर्ट थाना में रखा गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने उससे हथियार के लाइसेंस और संबंधित वैध दस्तावेज मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि, यदि वह वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाने पर लाकर पूछताछ कर रही पुलिस एयरपोर्ट थानेदार सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि, प्राथमिक दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पूछताछ में मोहसिन अली ने बताया कि उनके भाई को हार्ट की बीमारी है। मेदांता में इलाज चल रहा था और यही से दिल्ली लेकर जा रहे थे। तब तक एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बैग से कारतूस मिला है। इसके बाद उनके भैया-भाभी को छोड़ दिया गया। इन्हें थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसकी पहचान फुलवारी शरीफ निवासी सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है। वह Air India की फ्लाइट संख्या 1892 से दिल्ली जाने वाला था। पूछताछ के दौरान सैयद मोहसिन अली ने खुद को जेडीयू का नेता बताया है। फिलहाल पुलिस उससे कारतूस रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है। स्कैनिंग में मिला कारतूसन जानकारी के मुताबिक, बोर्डिंग से पहले जब उसके लगेज की स्कैनिंग की गई, तो उसमें 3 कारतूस पाए गए। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। लाइसेंस और दस्तावेज की जांच आरोपी को एयरपोर्ट थाना में रखा गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने उससे हथियार के लाइसेंस और संबंधित वैध दस्तावेज मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि, यदि वह वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाने पर लाकर पूछताछ कर रही पुलिस एयरपोर्ट थानेदार सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि, प्राथमिक दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पूछताछ में मोहसिन अली ने बताया कि उनके भाई को हार्ट की बीमारी है। मेदांता में इलाज चल रहा था और यही से दिल्ली लेकर जा रहे थे। तब तक एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बैग से कारतूस मिला है। इसके बाद उनके भैया-भाभी को छोड़ दिया गया। इन्हें थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।


