ईशान को टीम में शामिल करने के लिए सूर्या ने इस खिलाड़ी को किया था ड्रॉप! आज भी है मलाल

ईशान को टीम में शामिल करने के लिए सूर्या ने इस खिलाड़ी को किया था ड्रॉप! आज भी है मलाल

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan Selection: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तो जीत लिया, लेकिन सूर्या ने माना कि टीम चुनते समय एक फैसला उनके लिए बहुत मुश्किल था। यह फैसला था जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल करना।

आंकड़े नहीं, दिल की सुनी

सूर्या ने बताया कि यह फैसला सिर्फ आंकड़ों पर आधारित नहीं था, बल्कि उनकी अंतरात्मा की आवाज थी। उन्होंने कहा, ‘जितेश शर्मा के साथ यह बहुत नाइंसाफी थी क्योंकि वह एक साल से ज्यादा समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे। अगर वह टीम में नहीं खेल रहे होते, तो बात अलग थी। लेकिन मेरा मन कह रहा था कि ईशान किशन हमारे लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।’

ईशान किशन के साथ वो बातचीत

सूर्या ने उस पल को याद किया जब उन्होंने ईशान को फोन किया था। सूर्या ने उनसे पूछा, ‘छोटू, वर्ल्ड कप जिताएगा?’ इस पर ईशान ने पलटकर पूछा, ‘भरोसा करोगे?’ और सूर्या ने जवाब दिया, ‘चल किया। ईशान किशन ने इस भरोसे को सच कर दिखाया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 9 मैचों में 317 रन बनाए, वो भी 190 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे।

ईशान की वापसी की कहानी

ईशान किशन के लिए यह सफर आसान नहीं था। सूर्या ने बताया कि वह काफी समय से खराब फॉर्म और टीम से बाहर होने के कारण परेशान थे। लेकिन खुद को तैयार रखने के लिए ईशान ने पूरे भारत की यात्रा की और कई प्रैक्टिस मैच खेले ताकि जैसे ही मौका मिले, वह तैयार रहें।

संजू सैमसन ने बदला मैच का रुख

सूर्या ने एक और रणनीतिक फैसले के बारे में बताया और वो था संजू सैमसन को टॉप ऑर्डर में खिलाना। सूर्या के मुताबिक, टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा हो रहे थे जिससे विपक्षी स्पिनरों को मदद मिल रही थी। संजू के आने से तालमेल बेहतर हुआ। संजू सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में 89-89 रनों की मैच जिताऊ पारियां खेलीं और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *