अररिया में सूर्य घर योजना की बैठक:13 गांव चुने गए, 6 महीने का सोलर कंपटीशन शुरू, मॉडल गांव को 1 करोड़ मिलेगा

अररिया में सूर्य घर योजना की बैठक:13 गांव चुने गए, 6 महीने का सोलर कंपटीशन शुरू, मॉडल गांव को 1 करोड़ मिलेगा

अररिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया। बैठक में गांवों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित गांवों में सोलर योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। इसका उद्देश्य जिले के एक गांव को जल्द ही आदर्श सोलर गांव के रूप में स्थापित करना है। 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर इन 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया है। इन गांवों के लिए अब छह महीने का ‘कंपटीशन पीरियड’ शुरू होगा। इस अवधि में जिस गांव में सर्वाधिक सोलर ऊर्जा क्षमता विकसित होगी, उसे मॉडल सोलर विलेज के रूप में चुना जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिले में एक आदर्श सोलर गांव विकसित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले और लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें। चयनित मॉडल सोलर गांव को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। सोलर पंप जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा
योजना के तहत 24×7 सोलर आधारित बिजली, सोलर लाइट और सोलर पंप जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे बिजली बिल में कमी आती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आय भी अर्जित की जा सकती है। बैठक में कुटीर ज्योति योजना पर भी चर्चा हुई, जिसका लक्ष्य ग्रामीण और गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा आधारित बिजली उपलब्ध कराना है। इसका उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा पहुंचाना है।बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अररिया चंद्रशेखर यादव, कार्यपालक अभियंता विद्युत गौरव कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। अररिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया। बैठक में गांवों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित गांवों में सोलर योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। इसका उद्देश्य जिले के एक गांव को जल्द ही आदर्श सोलर गांव के रूप में स्थापित करना है। 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर इन 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया है। इन गांवों के लिए अब छह महीने का ‘कंपटीशन पीरियड’ शुरू होगा। इस अवधि में जिस गांव में सर्वाधिक सोलर ऊर्जा क्षमता विकसित होगी, उसे मॉडल सोलर विलेज के रूप में चुना जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिले में एक आदर्श सोलर गांव विकसित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले और लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें। चयनित मॉडल सोलर गांव को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। सोलर पंप जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा
योजना के तहत 24×7 सोलर आधारित बिजली, सोलर लाइट और सोलर पंप जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे बिजली बिल में कमी आती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आय भी अर्जित की जा सकती है। बैठक में कुटीर ज्योति योजना पर भी चर्चा हुई, जिसका लक्ष्य ग्रामीण और गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा आधारित बिजली उपलब्ध कराना है। इसका उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा पहुंचाना है।बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अररिया चंद्रशेखर यादव, कार्यपालक अभियंता विद्युत गौरव कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *