आरा तनिष्क लूटकांड में वांटेड सूरज तिवारी गिरफ्तार:सारण से पुलिस ने पकड़ा, मौके से 10 लीटर शराब बरामद; रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

आरा तनिष्क लूटकांड में वांटेड सूरज तिवारी गिरफ्तार:सारण से पुलिस ने पकड़ा, मौके से 10 लीटर शराब बरामद; रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

आरा के बहुचर्चित तनिष्क लूटकांड में शामिल वांटेड सूरज तिवारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी सारण जिले के दाउदरपुर थाना क्षेत्र से हुई है। मौके से 10 लीट शराब भी मिला है। इसकी पुष्टि एसपी राज ने की है। सूरज हाजीपुर के शक्तिनगर बालदास मठ इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट के लिए स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है। रिमांड पर लेकर पूछताथ की जाएगी। पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी थी इससे पहले भोजपुर पुलिस ने 17 फरवरी 2026 को सूरज तिवारी और तिसिऔता थाना क्षेत्र के निक्कू सिंह के घर पर इश्तेहार चस्पा कर शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी। इस सनसनीखेज कांड में अब तक कुल 24 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि निक्कू सिंह और एक अन्य संदिग्ध ‘बाबा’ अभी भी फरार है। साढ़े दस करोड़ की लूट हुई थी 10 मार्च 2025 को आरा शहर के शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े सात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब साढ़े दस करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद भाग रहे अपराधियों का बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के पास पुलिस से आमना-सामना हो गया था, जिसमें सारण जिले के दो अपराधी विशाल गुप्ता और कुणाल पुलिस की गोली से घायल हो गए थे। उनके पास से दो देसी पिस्टल, दस कारतूस और लूटे गए जेवरात से भरे दो बैग बरामद किए गए थे। एनकाउंटर में चुनमुन झा और प्रिंस ढेर इसके बाद 22 मार्च 2025 को इस कांड में शामिल अररिया निवासी चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि 6 फरवरी को वैशाली में हुई मुठभेड़ में प्रिंस नामक अपराधी ढेर हो गया। हाल ही में 14 फरवरी को लुटेरों को शरण देने के आरोप में बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी श्रीराम सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस के अनुसार सूरज तिवारी और नीतीश पांडेय लूटे गए जेवरात में से करीब आधा-आधा किलो सोना अपने पास रखे हुए थे। नीतीश पांडेय पहले ही जेल जा चुका है। अब सूरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस हाई-प्रोफाइल लूट कांड के कई अहम राज खुलने की उम्मीद है। आरा के बहुचर्चित तनिष्क लूटकांड में शामिल वांटेड सूरज तिवारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी सारण जिले के दाउदरपुर थाना क्षेत्र से हुई है। मौके से 10 लीट शराब भी मिला है। इसकी पुष्टि एसपी राज ने की है। सूरज हाजीपुर के शक्तिनगर बालदास मठ इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट के लिए स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है। रिमांड पर लेकर पूछताथ की जाएगी। पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी थी इससे पहले भोजपुर पुलिस ने 17 फरवरी 2026 को सूरज तिवारी और तिसिऔता थाना क्षेत्र के निक्कू सिंह के घर पर इश्तेहार चस्पा कर शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी। इस सनसनीखेज कांड में अब तक कुल 24 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि निक्कू सिंह और एक अन्य संदिग्ध ‘बाबा’ अभी भी फरार है। साढ़े दस करोड़ की लूट हुई थी 10 मार्च 2025 को आरा शहर के शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े सात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब साढ़े दस करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद भाग रहे अपराधियों का बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के पास पुलिस से आमना-सामना हो गया था, जिसमें सारण जिले के दो अपराधी विशाल गुप्ता और कुणाल पुलिस की गोली से घायल हो गए थे। उनके पास से दो देसी पिस्टल, दस कारतूस और लूटे गए जेवरात से भरे दो बैग बरामद किए गए थे। एनकाउंटर में चुनमुन झा और प्रिंस ढेर इसके बाद 22 मार्च 2025 को इस कांड में शामिल अररिया निवासी चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि 6 फरवरी को वैशाली में हुई मुठभेड़ में प्रिंस नामक अपराधी ढेर हो गया। हाल ही में 14 फरवरी को लुटेरों को शरण देने के आरोप में बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी श्रीराम सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस के अनुसार सूरज तिवारी और नीतीश पांडेय लूटे गए जेवरात में से करीब आधा-आधा किलो सोना अपने पास रखे हुए थे। नीतीश पांडेय पहले ही जेल जा चुका है। अब सूरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस हाई-प्रोफाइल लूट कांड के कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *