अजमेर में काले और बदबूदार पानी की सप्लाई:लोगों में रोष, दूषित पानी पीकर लोग हो रहे बीमार, जलदाय विभाग नहीं ले रहा सुध

अजमेर में काले और बदबूदार पानी की सप्लाई:लोगों में रोष, दूषित पानी पीकर लोग हो रहे बीमार, जलदाय विभाग नहीं ले रहा सुध

अजमेर के नया बाजार,कड़क्का चौक अशोक गली में काले और बदबूदार पानी की सप्लाई से लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई है। इनका आरोप था कि बीते 5 से 6 महीने से क्षेत्र में यह समस्या है। दूषित पानी को पीने से कई लोग बीमार पड़े हैं। लेकिन विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्रवासी परवेज सैनी व प्रेमनारायण शर्माने बताया कि गली में सभी मकानों में लंबे समय से सप्लाई के दौरान काला बदबूदार पानी आ रहा है। सप्लाई में आधे घंटे तक ऐसा ही पानी आता है, इसके बाद 25 से 30 मिनट पानी साफ आता है। लेकिन इसमें कीड़े होते हैं। विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। ऐसे में क्षेत्र में पेयजल संकट पैदा हो गया है। मजबूरी में लोग पीने के पानी के लिए कैंपर मंगा रहे हैं और हैण्डपंप से पानी भर रहे हैं। दो लोग अस्पताल में भर्ती सैनी ने बताया इस दूषित पानी के सेवन से कई लोग उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। दो लोग तो जेएनएल अस्पताल में भर्ती हैं। सैनी के अनुसार नया बाजार में कई दुकानों में लगे नलों के साथ ही कड़का चौक में भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। कुछ दिन पहले विभाग के इंजीनियर ने क्षेत्र का दौरा किया और आश्वासन दिया कि उर्स के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *