Super Specialty Hospital: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग शुरू, अब सिर्फ 10 रुपए में ओपीडी सुविधा

Super Specialty Hospital: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग शुरू, अब सिर्फ 10 रुपए में ओपीडी सुविधा

Super Specialty Hospital: डिमरापाल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब यहां यूरोलॉजी विभाग की विधिवत शुरुआत कर दी गई है, जिससे किडनी, पेशाब से जुड़ी जटिल बीमारियों और प्रोस्टेट जैसी समस्याओं का इलाज अब बस्तर में ही संभव हो सकेगा।

Super Specialty Hospital: स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इस चरण में कई नए विशेषज्ञ विभाग भी शुरू किए गए हैं, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। बस्तर के मरीजों को बड़ी राहत: अब तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रायपुर, विशाखापट्टनम या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था।

नए विभागों की शुरुआत से बस्तर अंचल के हजारों मरीजों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में और भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, ताकि बस्तर में ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कांटीनेंटल में अब सिर्फ 10 रुपए में ओपीडी पर्ची

सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की शुरूआत से ही उसके ओपीडी के लिए लिए जा रही राशि का लगातार विरोध हो रहा है। शुरू में ओपीडी पर्ची शुल्क को 450 रुपए लिए जा रहे थे। उसके बाद यह रकम कम होकर 350 हुई। लेकिन सरकार के दखल के बाद इसे घटाकर सिर्फ 10 रुपए कर दिया है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सस्ती और सुलभ इलाज सुविधा मिल सकेगी। पहले जहां सुपर स्पेशिलिटी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क देना पड़ता था, वहीं अब नाममात्र की फीस में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा।

Super Specialty Hospital: आधा दर्जन नए विशेषज्ञ विभाग शुरू

कांटिनेंटल अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बेहद बड़ा है। इसलिए फेज वाइस शुरू किया जा रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हुए इस अस्पताल में अब तक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, इंटरनल मेडिसीन समेत अन्य सुपर स्पेशिलिटी सेवाएं शुरू हो गई हैं। अब यूरोलॉजिस्ट समेत इन विभागों के शुरू होने से अब पेट, लीवर, दिमाग, रीढ़, हड्डी और किडनी से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *