भास्कर न्यूज | जालंधर उत्तर रेलवे ने रेल परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए हावड़ा, देहरादून, जम्मू तवी, प्रयागराज रामबाग और कालका के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में बदलाव का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को सुपरफास्ट से बदलकर मेल एक्सप्रेस श्रेणी में किया जाएगा। यह परिवर्तन अप्रैल 2026 के मध्य से चरणबद्ध रूप से लागू होगा। कुछ ट्रेनों में बदलाव 13 अप्रैल से प्रभावी होगा, जबकि अन्य में 14, 15 और 16 अप्रैल से नए नंबर लागू होंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कदम परिचालन व्यवस्था और वर्गीकरण को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले नए ट्रेन नंबर की पुष्टि करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए 139 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रेन नं – मार्ग – नया नंबर – श्रेणी – नई श्रेणी – प्रभावी तिथि 12327 हावड़ा जं.–देहरादून 13035 सुपर मेल एक्स. 14 अप्रैल 12328 देहरादून–हावड़ा जं. 13036 सुपर मेल एक्स. 15 अप्रैल 12369 हावड़ा जं.–देहरादून 13037 सुपर मेल एक्स. 13 अप्रैल 12370 देहरादून–हावड़ा जं. 13038 सुपर मेल एक्स. 14 अप्रैल 12331 हावड़ा जं.–जम्मू तवी 13041 सुपर मेल एक्स.14 अप्रैल 12332 जम्मू तवी–हावड़ा जं. 13042 सुपर मेल एक्स. 16 अप्रैल 12333 हावड़ा जं.–प्रयागराज 13047 सुपर मेल एक्स. 13 अप्रैल 12311 हावड़ा जं.–कालका 13051 सुपर मेल एक्स. 13 अप्रैल 12312 कालका–हावड़ा जं. 13052 सुपर मेल एक्स. 15 अप्रैल


