सुपर 8 की जंग: कल 3 अहम मुकाबले, क्या ऑस्ट्रेलिया ऑफिशियली होगी बाहर?

सुपर 8 की जंग: कल 3 अहम मुकाबले, क्या ऑस्ट्रेलिया ऑफिशियली होगी बाहर?

ICC T20 world Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में कल तीन महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे, जो सुपर 8 क्वालिफिकेशन तय करेंगे। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के श्रीलंका से मैच हारने के बाद ग्रुप बी का गणित सबसे रोचक है। 

ICC T20 world Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को तीन महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे जिनका सुपर 8 क्वालिफिकेशन का फैसला करने में अहम योगदान रहेगा। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, भारत और अब श्रीलंका भी सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

कल के मैच और उनका प्रभाव:

  • कनाडा बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई:
    ग्रुप डी के इस मुकाबले में न्यूजीलैंड सुपर 8 की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। कनाडा अब तक सभी मैच हार चुका है और यह उसके लिए सम्मान बचाने का मौका होगा। न्यूजीलैंड की टीम जीती तो सुपर 8 में जगह लगभग पक्की कर लेगी।
  • आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेले:
    ग्रुप बी का यह सबसे अहम मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आयरलैंड के पास भी 2 अंक हैं और जीत से वे 4 अंक तक पहुंच जाएंगे। जिम्बाब्वे की जीत से वे 6 अंकों तक पहुंच जाएंगे, हालांकि सुपर 8 की जगह अभी भी नेट रन रेट पर निर्भर करेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया की किस्मत भी तय करेगा।
  • नेपाल बनाम स्कॉटलैंड, मुंबई:
    ग्रुप सी का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। स्कॉटलैंड और नेपाल दोनों ही क्रिकेट जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाने करे लिए उतरेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफिकेशन की स्थिति

ऑस्ट्रेलिया (Australia) का टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद उन्हें जिम्बाब्वे से 23 रन से हारकर उलटफेर झेलना पड़ा। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों के बाद केवल 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की क्वालिफिकेशन अब काफी हद तक दूसरे परिणामों पर निर्भर है। अब उन्हें ओमान को भारी अंतर से हराना होगा और साथ ही आयरलैंड या जिम्बाब्वे में से किसी एक की हार की उम्मीद करनी होगी।

सुपर 8 चरण 21 फरवरी से शुरू होगा और आठ क्वालीफाई टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *